फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Rules: एलपीजी की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड पर शुल्क तक...आज से बदलेंगे कई नियम, यहां जानें सब कुछ

Mon, 01 Sep 2025 12:21 AM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

1 September Se Badal Rahe Ye Niyam: हर महीने की पहली तारीख से कई नियमों में बदलाव होता है। आज सितंबर माह की पहली तारीख से भी ऐसे ही कई नियमों में हुआ बदलाव लागू होगा। इनमें एलपीजी कीमतों में बदलाव से लेकर क्रेडिट कार्ड, आईटीआर फाइलिंग से जुड़े नियम शामिल हैं। आइये जानते हैं ऐसे बदलावों के बारे में जो आपकी जेब पर असर डालेंगे...
विज्ञापन
New Rules Change - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर महीने की पहली तारीख को कई नियमों में बदलाव होता है। आज यानी एक सितंबर को भी कुछ नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में एलपीजी की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड में शुल्क समेत कई नियम शामिल हैं। ये बदलाव आपकी रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर आपकी जेब पर असर डालेंगे। ऐसे में इन बदलावों के बारे में जानना जरूरी है। आइए जानते हैं आज से क्या-क्या बदल रहा...?
विज्ञापन

गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद
व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कटौती
तेल कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कटौती की है। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में 51.50 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत एक सितंबर से 1580 रुपये कर दी गई। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्रेडिट कार्ड - फोटो : Freepik

क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम 
एसबीआई ने चुनिंदा कार्ड के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। ये बदलाव आज यानी 1 सितंबर, 2025 से लागू हो जाएंगे। इस नियम के अंतर्गत कुछ कार्ड्स के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियमों में संसोधन किया गया है। वे लोग जिनके पास ये कार्ड हैं वे डिजिटल गेमिंग और सरकारी वेबसाइट पर ट्रांजेक्शन से जुड़े खर्चों पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं कमा सकेंगे।

चांदी - फोटो : PTI
चांदी के लिए अनिवार्य हॉलमार्किंग
सरकार चांदी के लिए अनिवार्य हॉलमार्किंग शुरू करने जा रही है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, लेकिन कीमतों पर असर पड़ सकता है। इसका उद्देश्य चांदी के बाजार में शुद्धता और मूल्य निर्धारण में एकरूपता लाना है। यह विश्वसनीयता बढ़ाएगा।

आईटीआर - फोटो : Istock

आईटीआर फाइलिंग 
आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई, 2025 थी जिसे आयकर विभाग द्वारा बढ़ाकर 15 सितंबर, 2025 कर दिया गया है। इस कारण आपको 15 सितंबर से पहले आईटीआर फाइल कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप पर नोटिस आ सकता है। 

विज्ञापन

पेंशन - फोटो : एडोव

यूपीएस 
एनपीएस यानी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 30 सितंबर तक यूनिफाइड पेंशन योजना को चुनना होगा। इसे चुनने के लिए पहले 30 जून का समय तय किया गया था। हालांकि, इसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें