शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट में सेमसंग गेलेक्सी नोट-2 में आग लगने के बाद जारी नोटिफिकेशन के बाद इसने एक और बयान दिया है।
इंडिगो ने अपनी फ्लाइट में 12 साल से छोटे उम्र के बच्चे के साथ सफर कर रहे लोगों के प्रीमियम सीट्स लेने पर बैन लगा दिया है। एक बयान में कहा गया है कि 1 से 4 वाली सीटें क्वाइट जोन हैं, जिसे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्री बुक नहीं कर सकते हैं।
बताते चलें कि बच्चों के रोने और कुछ दूसरी परेशानियों से दूसरे यात्रियों को बचाने के लिए कई एयरलाइंस कंपनियों ने क्वाइट जोन जैसे नियम बनाए हैं। इसे देखते हुए ही प्रीमियम सीट का चलन काफी बढ़ा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सिविल एविएशन ऑफ डायरेक्टोरेट जनरल के अधिकारी ने इस पॉलिसी की समीक्षा करने की बात कही है।