अब पड़ोसी देशों में भारतीय करेंसी पर रोक लगनी शुरू हो गई है। पड़ोसी देश नेपाल ने भारतीय करेंसी पर रोक लगा दी है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे अब भारतीय वहां पर बड़े करेंसी नोटों से खरीददारी नहीं कर सकेंगे। नेपाल के प्रमुख अखबार काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस फैसले को लागू करने का आदेश दिया है।
इन करेंसी नोटों पर लगाया प्रतिबंध
काठमांडू पोस्ट के मुताबिक अब देश में 200, 500 और 2 हजार के भारतीय नोटों का प्रचलन बंद हो गया है। भारतीय करेंसी में केवल 100 रुपये तक के नोटों का प्रयोग किसी भी वस्तु का भुगतान करने के लिए कर सकेंगे।
इस वजह से लगाई रोक
नेपाल सरकार 2020 में 'विजिट नेपाल ईयर' मनाने की तैयारी कर रहा है। सरकार को उम्मीद है कि इस दौरान काफी संख्या में विदेशी पर्यटक देश में आएंगे। करीब 20 लाख पर्यटकों के नेपाल पहुंचने का अनुमान है। इनमें ज्यादातर भारतीय शामिल होंगे। नेपाल सरकार के इस फैसले से वहां जाने वाले लाखों भारतीय पर्यटकों और भारत में काम करने वाले नेपाली नागरिकों पर असर पड़ेगा।
यहां पर 100, 50, 20, 10 और 5 रुपये के भारतीय नोट पहले की तरह चलते रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि जो नए नोट भारत सरकार ने जारी किए हैं, उनका साइज हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि नेपाल सरकार ने किन कारणों के चलते इन नोटों पर बैन लगाया है। मालूम हो कि यह सभी नोट नोटबंदी के बाद शुरू किए गए थे।