फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Australia ECTA: सरकार के रुख का नैसकॉम ने किया स्वागत, डबल टैक्सेशन मुद्दा जल्द हल होने की उम्मीद

Tue, 05 Apr 2022 09:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच किए गए व्यापार समझौते के दौरान भारत सरकार की ओर से ऑस्ट्रेलिया से विदेशी टैक्स से जुड़े विवादों को हल करने का आग्रह किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ने इस पर सहमति जताई है। इसे लेकर नैसकॉम ने सरकार के इस रुख का स्वागत किया है।
विज्ञापन
नैसकॉम ने सरकार के रुख का स्वागत किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रौद्योगिकी उद्योग निकाय नैसकॉम ने भारत-ऑस्ट्रेलिया ईसीटीए की बैठक में सरकार के डबल टैक्सेशन अवॉयडेंस एग्रीमेंट (डीटीएए) के मुद्दे को गंभीरता से उठाने की सराहना की है। गौरतलब है कि भारत की ओर से जाहिर की गई इस चिंता को ऑस्ट्रेलिया ने गंभीरता से लेते हुए इसका जल्द समाधान निकालने का भरोसा जताया है। 

विज्ञापन


हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच किए गए व्यापार समझौते के दौरान भारत सरकार की ओर से ऑस्ट्रेलिया से विदेशी टैक्स से जुड़े विवादों को हल करने का आग्रह किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ने इस पर सहमति जताई है। इसे लेकर नैसकॉम ने सरकार के इस रुख का स्वागत किया है। नैसकॉम ने इस संबंध में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र लिखकर उनको धन्यवाद दिया। 

पत्र में कहा गया कि सरकार ने डीटीएए के तहत विदेशी टैक्स नहीं बढ़ाने का आग्रह किया जाना और ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस समस्या को सुलझाने का आश्वासन स्वागत योग्य है। निकाय के अध्यक्ष देबजानी घोषा ने कहा है कि हमें पूरा भरोसा है कि एक दशक पुराना यह मुद्दा अब हल होने वाला है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया गया। नैसकॉम सरकार के इस कदम की सराहना करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें