फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: मोदी सरकार ने अप्रैल-जून में मुफ्त में बांटे 10 करोड़ से ज्यादा रसोई गैस सिलिंडर

Sat, 25 Jul 2020 03:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रसोई गैस का सिलिंडर - फोटो : iStock
विज्ञापन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कहा कि सरकार के कोविड-19 राहत पैकेज के तहत गरीब परिवारों को अप्रैल से जून के दौरान 10 करोड़ से अधिक रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गई। उल्लेखनीय है कि सरकार ने कोरोना वायरस संकट के अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव से निपटने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत राहत पैकेज की घोषणा की। 

विज्ञापन


इसमें गरीब तबकों को मुफ्त राशन, रसोई गैस और नकद सहायता शामिल हैं। पीएमजीकेवाई के तहत आठ करोड़ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को अप्रैल-जून के दौरान मुफ्त तीन एलपीजी सिलिंडर (रिफिल) उपलब्ध कराया जाना था। एचपीसीएल और अन्य तेल विपणन कंपनियों ने पीएमजीकेवाई के तहत 10 करोड़ से अधिक मुफ्त एलपीजी रिफिल उपलब्ध कराए। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि, 'एचपीसीएल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) लाभार्थियों को उनके घरों पर अप्रैल-जून के दौरान 2.85 करोड़ मुफ्त एलपीजी रिफिल उपलब्ध कराए।' कोविड-19 महामारी अभी भी जारी है और पूर्ण क्षमता के साथ काम शुरू होने में समय लग रहा है। इसको देखते हुए सरकार ने मुफ्त एलपीजी उपलब्ध कराने की अवधि सितंबर तक कर दी है। 
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार, 'लाभार्थियों को घरों तक मुफ्त एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने से न केवल उनके रहन-सहन को आसान बनाया गया है बल्कि गैस को लेकर बाहर जाने से वे बचे जिससे संक्रमण की आशंका कम हुई।' सरकार ने एक मई 2016 के पीएमयूवाई की शुरू की। इसका मकसद खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को पर्यावरण अनुकूल स्वच्छ खान पकाने का ईंधन (एलपीजी) उपलब्ध कराना था। बयान के अनुसार पीएमयूवाई शुरू होने के बाद देश में एलपीजी की घरों में पहुंच 55 फीसदी से बढ़कर 97 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें