फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Musk Abused Woman Journalist: दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने महिला पत्रकार को दी गाली!, जानें पूरा मामला

Wed, 16 Nov 2022 04:59 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Musk Abused Woman Journalist: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और टेस्ला, स्पेसएक्स व ट्विटर जैसी कंपनियों के कर्ताधर्ता मस्क ने बकायदा मेल लिखकर महिला पत्रकार को गाली दी है। एक पॉडकास्ट के दौरान कारा स्विशर ने बताया है कि मस्क के साथ उनकी आखिरी बातचीत के बाद टेस्ला मुखिया ने उन्हें ‘You’re an as…’ लिखकर एक मेल भेजा था।
विज्ञापन
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने जब से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर खरीदा है, मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर तो कभी दफ्तर में सोकर चर्चा में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई बार मस्क के गुस्से का शिकार उनके कर्मचारियों को भी होना पड़ा है। खबरों के मुताबिक इस बार मस्क का गुस्सा एक महिला पत्रकार पर फूटा है। कथित तौर पर उन्होंने उसे गाली दी है। ऐसे में मस्क के साथ एक और नया विवाद जुड़ गया है। मस्क पर जिस महिला पत्रकार को गाली देने का आरोप है उनका नाम कारा स्विशर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कारा स्विशर 90 के दशक से ही एलन मस्क को कवर कर रही हैं। 

बताया जा रहा है कि दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और टेस्ला, स्पेसएक्स व ट्विटर जैसी कंपनियों के कर्ताधर्ता मस्क ने बकायदा मेल लिखकर महिला पत्रकार को गाली दी है। एक पॉडकास्ट के दौरान कारा स्विशर ने बताया है कि मस्क के साथ उनकी आखिरी बातचीत के बाद टेस्ला मुखिया ने उन्हें ‘You’re an as…’ लिखकर एक मेल भेजा था। उन्होंने पॉडकास्ट के दौरान बताया कि पिछले वर्षों में एलन मस्क कितने बदल गए हैं? यहीं नहीं ट्विटर के टेकओवर के बाद कंपनी के ऑफिसों में क्या-क्या घटनाक्रम हुए इस बारे में भी उन्होंने जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें