फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ता सूरज चव्हाण EOW के सामने पेश हुए, खिचड़ी बांटने में गड़बड़ी का मामला

Tue, 22 Aug 2023 03:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mumbai: ईओडब्ल्यू कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासियों को खिचड़ी, चावल और दाल तैयार करने में कथित अनियमितताओं के संबंध में प्रारंभिक जांच (पीई) कर रही है, जिसके लिए अनुबंध बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की ओर से दिया गया था।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता सूरज चव्हाण कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासियों को 'खिचड़ी' बांटने से जुड़े मामले की प्रारंभिक जांच के सिलसिले में मंगलवार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुए। उन्होंने बताया कि पार्टी नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के करीबी चव्हाण सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासियों को खिचड़ी, चावल और दाल तैयार करने में कथित अनियमितताओं के संबंध में प्रारंभिक जांच (पीई) कर रही है, जिसके लिए अनुबंध बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की ओर से दिया गया था। 

उन्होंने कहा कि ईओडब्ल्यू के अधिकारी प्राथमिक जांच के संबंध में सूरज चव्हाण का बयान दर्ज करने जा रहे हैं। पिछले महीने चव्हाण से आर्थिक अपराध शाखा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इनपुट के आधार पर महामारी के दौरान बीएमसी की ओर से ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं को दिए गए कार्यों से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर छह घंटे तक पूछताछ की थी। लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित कथित 'जंबो कोविड सेंटर घोटाले' की जांच कर रहे ईडी ने चव्हाण से संबंधित परिसरों सहित 15 स्थानों पर छापे मारे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें