फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश कल कर सकते हैं रिलायंस JIO के प्लान की घोषणा

Wed, 31 Aug 2016 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मुकेश्‍ा अंबानी
विज्ञापन
एजीएम में मुकेश कर सकते हैं रिलायंस JIO के प्लान की घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी फ्लैगशिप कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम के टैरिफ प्लान को सार्वजनिक कर सकते हैं। वह ये घोषणा कंपनी की 1 सितंबर को होने वाली एनुअल जर्नल मीटिंग में कर सकते हैं।
विज्ञापन


इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि कंपनी 1 सितंबर को खास कैटिगरी के उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ पैकेज की घोषणा कर सकती है।

सूत्र ने बताया कि एनुअल जर्नल मीटिंग में जियो के बारे में बड़ी घोषणा हो सकती है। साथ ही जानकार बता रहे हैं कि जियो जल्द ही टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अपने टैरिफ प्लान दर्ज कराने वाली है।
Trending Videos
विज्ञापन

कंपनियों को सता रहा जियो से अपने ग्राहक छूटने का डर 

Reliance jio
टैरिफ प्लान दर्ज कराने के लिए रिलायंस जियो पर ट्राई की ओर से भी दबाव डाला जा रहा है। जियो अभी टेस्टिंग फेज में तीन महीने का फ्री वॉयस और डेटा ऑफर कर रही है। इस वजह से अन्य कंपनियों को जियो से अपने ग्राहक छूटने का डर सता रहा है।

कंपनी ट्राई को जो टैरिफ प्लान सौंपेगी, वह इस ट्रायल के खत्म होने के बाद लागू होगा। गौरतलब है कि रिलायंस जियो पिछले कई महीनों से नेटवर्क ट्रायल कर रही है। इसके साथ ही कंपनी प्रिव्यू ऑफर के तहत सिम बेच रही है और 3 महीने के लिए अनलिमिटेड 4जी डेटा, कॉलिंग और एसएमएस जैसी सुविधाएं दे रही है।

इस पर मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों ने जियो पर ट्रायल के बहाने कमर्शल ऑपरेशंस लॉन्च करने का इल्जाम लगाया है। जियो ने कहा है कि उसे ट्रायल फेज के दौरान कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने सैमसंग, माइक्रोमैक्स और एलजी सहित 20 स्मार्टफोन कंपनियों के साथ जियो सिम कार्ड देने का समझौता किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें