फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी अब देश को देंगे 5G सर्विस, इस अमेरिकी कंपनी का करेंगे अधिग्रहण

Mon, 02 Jul 2018 06:56 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mukesh ambani
विज्ञापन
मुकेश अंबानी जियो के बाद अब एक और क्रांति करने जा रहे हैं। उनकी कंपनी देश को जल्द ही 5G सर्विस देने की तैयारी कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्री ने अमेरिकी कंपनी रेडीसेस की पूरी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी कर ली है। रिलायंस कंपनी ने इसकी सूचना शेयर बाजार को दी है। उल्लेखनीय है कि ओपन टेलीकॉम प्लेटफार्म सोल्युशन में रेडिसेस एक ग्लोबल लीडर है।
विज्ञापन

रेडिसेस की पूरी हिस्सेदारी 1.72 डॉलर प्रति शेयर की दर से खरीदी जाएगी

मुकेश अंबानी - फोटो : amar ujala
कंपनी के  मुताबिक रेडिसेस की पूरी हिस्सेदारी 1.72 डॉलर प्रति शेयर की दर से खरीदी जाएगी। यह खरीद नकद बाजार से होगी। रिलायंस जियो के निदेशक और मुकेश अंबानी के बड़े सुपुत्र आकाश अंबानी ने सौदे पर कहा कि इस अधिग्रहण से रिलायंस जियो को 5G सर्विस में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अब नियामक मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है

mukesh ambani
रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस डील के लिए अब नियामक मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है और 2018 की चौथी तिमाही तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें