फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambani Dubai Property: मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदी सबसे महंगी प्रॉपर्टी, 1356 करोड़ रुपये में हुआ सौदा

Thu, 20 Oct 2022 10:16 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ambani Dubai Property: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई के भूमि विभाग ने खरीदार की पहचान सार्वजनिक किए बिना इस डील की जानकारी दी है। इस मामले में अब भी रिलायंस और अलशाया के प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने दुबई में अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी ने यह पाम जुमेराह हवेली बीते हफ्ते कुवैती टायकून मोहम्मद अलशाया के परिवार से लगभग 163 मिलियन डॉलर (करीब 1356 करोड़ रुपये) में खरीदी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई के भूमि विभाग ने खरीदार की पहचान सार्वजनिक किए बिना इस डील की जानकारी दी है। इस मामले में अब भी रिलायंस और अलशाया के प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि कुवैत के दिग्गज कारोबारी ग्रुप अलशाया समूह के पास स्टारबक्स, एचएंडएम और विक्टोरिया सीक्रेट सहित खुदरा ब्रांडों की स्थानीय फ्रेंचाइजी है। वहीं, दूसरी ओर मुकेश अंबानी भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन हैं और उनकी कुल संपत्ति 84 अरब डॉलर है। वे एशिया में सबसे अमीर लोगों की सूची में गौतम अदाणी के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि  दुबई में अंबानी की नई हवेली इस साल की शुरुआत में खरीदे गए 80 मिलियन डॉलर के घर से थोड़ी ही दूर पर स्थित है। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्रतिष्ठित यूके कंट्री क्लब स्टोक पार्क को खरीदने के लिए भी पिछले साल 79 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। वहीं, मुकेश अंबानी न्यूयॉर्क में भी एक संपत्ति की तलाश कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें