फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME for Bharat: चुनौतियों से निपटकर विकास की नई कहानी लिखने को तैयार एमएसएमई, अमर उजाला के मंच पर बोले दिग्गज

Thu, 09 Oct 2025 08:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MSME for Bharat: अमर उजाला के एमएसएमई फॉर भारत कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मूर सिंघी एवाइजर्स के मैनेजिंग पार्टनर अनुराग सिंघी ने इंस्पायरिंग एमएसएमई सत्र दौरान एसमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों को संबोधित किया। 360 वन वेल्थ की हेड ऑफ स्ट्रेटेजी आरती रामकृष्णन ने कार्यक्रम के दौरान अपने विचार साझा किए। इन दिग्गजों ने क्या कहा आइए जानें विस्तार से।
विज्ञापन
एमएसमई फॉर भारत - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को नई दिशा देने, उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सशक्त बनाने और 'वोकल फॉर लोकल' के विजन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अमर उजाला नई दिल्ली के भारत मंडपम में एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव, एक्सपो व एवं अवार्ड्स 2025 का आयोजन किया। इस समारोह में उद्योग, मनोरंजन और एमएसएमई जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एमएसएमई अवार्ड विजेताओं को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन


अमर उजाला के एमएसएमई फॉर भारत कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मूर सिंघी एवाइजर्स के मैनेजिंग पार्टनर अनुराग सिंघी ने इंस्पायरिंग एमएसएमई सत्र दौरान एसमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों को संबोधित किया। 360 वन वेल्थ की हेड ऑफ स्ट्रेटेजी आरती रामकृष्णन ने कार्यक्रम के दौरान अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान अनुराग सिंघी ने कहा कि हम यहां एमएसएमई क्षेत्र कि केवल व्यावसायिक सफलता का ही जश्न नहीं मना रहे हैं। हम कारोबार में एमएसएमई उद्यमियों के धैर्य का भी जश्न मना रहे हैं। एक एमएसएमई उद्यमी को सुबह उठने के बाद कार्यस्थल पर असफलताओं का सामना करना पड़ता है। इन पुरस्कारों को हासिल करना सिर्फ मुनाफे के बारे में नहीं है ये उन लोगों के बारे में हैं जो हार मानने से इनकार करते हैं। आज देश में बड़ी संख्या में एमएसएमई अपना काम तन्मयता के साथ कर रहे हैं। वे करोड़ों लोगों को रोजगार दे रहे हैं। उनका विनिर्माण क्षेत्र में 45% और हमारे निर्यात जीडीपी में 40% योगदान का योगदान है।

एमएसएमई फॉर भारत कार्यक्रम के दौरान दिवंगत रतन टाटा को किया गया याद 

सिंघी ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को याद कर कहा कि आज उनकी पहली पुण्यतिथि है।  मुझे उनके साथ 7 वर्षों से अधिक समय तक काम करने का सौभाग्य मिला है। यह कार्यकाल टाटा मेडिकल के लिए टाटा के स्वामित्व वाले सबसे छोटे व्यवसाय में था। वे वास्तव में अपने निधन से पहले स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक व्यापक बदलाव लेने के लिए उत्सुक थे। सिंघी ने रतन टाटा को याद करते हुए उनकी स्मृति में एक वीडियो भी साझा किया।  सिंघी ने कहा कि आज के युवा उद्यमियों को रतन टाटा जैसे महान उद्यमी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनसे प्रेरणा लेकर वे अपने उद्यम और देश की अर्थव्यवस्था को एक नया आकार दे सकेंगे।

आरती रामकृष्णन बोलीं- देश में एमएसएमई के लिहाज से कई सकारात्मक बदलाव हुए

अमर उजाला के मंच पर अपने विशेष संबोधन में 360 वन वेल्थ की हेड ऑफ स्ट्रेटेजी आरती रामकृष्णन ने कहा कि देश के एमएसएमई क्षेत्र में विभिन्न मोर्चों पर कई तरह के सुधार हो रहे हैं। तकनीक का क्षेत्र हो या अनुकूल सरकारी नीतियों का- बीते वर्षों में एमएसएमई के लिहाज बड़े सकारात्मक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम  360 वन वेल्थ के जरिए देश के उद्यमियों की मदद के लिए कई पहल चला रहे हैं। देश में विदेशी निवेशकों के लिहाज से भी माहौल बदला है। एमएसएमई अगर अच्छा काम करें तो आज पूंजी का इंतजाम करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें