फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME for Bharat: तालों व हार्डवेयर के मामले में अलीगढ़ की खास पहचान, एमएसएमई फॉर भारत के आयोजन से मिलेगी मदद

Tue, 09 Sep 2025 08:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MSME for Bharat: उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ भारत के औद्योगिक नक्शे पर एक जानामाना नाम है। यहां के एमएसएमई सेक्टर की एक अलग ही पहचान है। यह शहर प्रसिद्ध है अपने अनूठे इंडस्ट्रीज लॉक्स, हार्डवेयर, ब्रास प्रोडक्ट्स और इंजीनियरिंग उत्पादों के लिए। आइए एमएसएमई फॉर भारत सीरिज के तहत जानते हैं इस जिले के उत्पादों के बारे में।
विज्ञापन
एमएसएमई फॉर भारत - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अर्थव्यवस्था में माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) का अहम स्थान है। ये छोटे और मध्यम उद्यम न केवल नवाचार को प्रोत्साहित कर रहे हैं, बल्कि रोजगार के अवसर भी उत्पन्न कर रहे हैं और क्षेत्रीय विकास को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। देशभर में एमएसएमई के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, फाइनेंस तक आसान पहुंच, सप्लाई चेन का आधुनिकीकरण, निर्यात क्षमता, कौशल विकास और नीति सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से विचार-विमर्श के लिए अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन


इस कॉन्क्लेव के एजेंडा में भविष्य की फंडिंग, मार्केटिंग व ब्रांडिंग रणनीतियां, उभरती तकनीकें, नवाचारी वित्तीय समाधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल अपग्रेडेशन, महिलाओं की भूमिका, भारत के एमएसएमई का अंतरराष्ट्रीय विस्तार और ओडीओपी (One District One Product-एक जिला एक उत्पाद) योजना के तहत स्थानीय उत्पादों को वैश्विक ब्रांड के रूप में विकसित करने की कोशिश होगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाकर उसे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाना। ओडीओपी योजना के तहत देश के हर जिले से एक विशिष्ट स्थानीय उत्पाद को ग्लोबल ब्रांड के रूप में प्रमोट करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं, देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश के जिले अलीगढ़ के एमएसएमई क्षेत्र की महत्ता के बारे में। 

अलीगढ़ के तालों की देशभर में पहचान

उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ भारत के औद्योगिक नक्शे पर एक जानामाना नाम है। यहां के एमएसएमई सेक्टर की एक अलग ही पहचान है। यह शहर प्रसिद्ध है अपने अनूठे इंडस्ट्रीज लॉक्स, हार्डवेयर, ब्रास प्रोडक्ट्स और इंजीनियरिंग उत्पादों के लिए। अलीगढ़ को विशेष रूप से तालों और हार्डवेयर उत्पादों के निर्माण के लिए जाना जाता है। यहां के उत्पाद देशभर में अपनी गुणवत्ता के लिए मशहूर हैं। 

सरकारी समर्थन के तहत यहां अलीगढ़ लॉक क्लस्टर, टूल रूम, और ओडीओपी योजना कार्यरत हैं। यह एमएसएमई इकाइयों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रमुख एमएसएमई में लिंक लॉक्स, हैरिसन लॉक्स और गॉडरेज सप्लायर्स प्रमुख हैं। ये फर्म्स स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉक और हार्डवेयर उत्पादों की सप्लाई के जरिए अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रहे हैं। 

हालांकि, अलीगढ़ के एमएसएमई सेक्टर को चीन से आयात, तकनीक अपग्रेडेशन की आवश्यकता और कच्चे माल की लागत के मोर्चे पर चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इन बाधाओं के बावजूद, अलीगढ़ का एमएसएमई क्षेत्र नवाचार और गुणवत्ता के दम पर निरंतर प्रगति कर रहा है। अलीगढ़ का एमएसएमई सेक्टर स्थानीय उद्यमिता को सशक्त बनाकर रोजगार के अवसर बढ़ा रहा है और देश की आर्थिक वृद्धि में योगदान दे रहा है। अमर उजाला की ओर से आयोजित हो रहे एमएसएमई फॉर भारत के आयोजन से इस जिले के एमएसएमई उत्पादों के वैश्विक पटल पर अपनी खास पहचान बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें