फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई के मामले में गहलोत, पायलट से काफी आगे हैं कमलनाथ, सबसे अमीर सीएम को भी छोड़ा पीछे

Fri, 14 Dec 2018 06:04 PM IST
शशांक गौर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kamalnath
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कमाई के मामले में न केवल अपने सहयोगियों से काफी आगे हैं, बल्कि देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री को भी पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


कमलनाथ फिलहाल मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से संसद सदस्य हैं। हालांकि उन्होंने पड़ोसी राज्य राजस्थान में अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट, जो कि इस राज्य से  फिलहाल संभावित मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, को भी पीछे छोड़ दिया है। 

सचिन की कमाई गहलोत से ज्यादा

हालांकि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट की संपत्ति भी अशोक गहलोत से काफी ज्यादा है। गहलोत के पास 4 करोड़ 44 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जबकि सचिन पायलट के पास 6 करोड़ 39 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। 

विज्ञापन

कमाई के मामलें में टॉप 5 नेता

कमलनाथ

कमलनाथ

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की 2014 में जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कमलनाथ की कुल संपत्ति 187 करोड़ रुपये थी, जिसमें 7.09 करोड़ की चल और 181 करोड़ की अचल संपत्ति थी। जाहिर है पिछले चार सालों में इसमें बेहताशा वृद्धि हुई है। लेकिन फिलहाल का आंकड़ा नहीं मिला है। 

चंद्रबाबू नायडू

देश के मुख्यमंत्रियों में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा अमीर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं, जिनके पास फरवरी 2018 तक कुल 177 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।

पेमा खांडू

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने 129.57 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।  

अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अशोक गहलोत के पास स्वयं 92,47,523 रुपये और पत्नी के नाम पर 52,21,839.75 रुपये चल संपत्ति है। गहलोत के पास खुद के नाम से 4 करोड़ 59 लाख 950 रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि पत्नी के पास गहलोत द्वारा गिफ्ट की गई 50 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। 

सचिन पायलट

राजस्थान में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सचिन पायलट के पास 99 हजार नकदी के तौर पर हैं। पायलट की चल संपत्ति पिछले 10 सालों में काफी बढ़ चुकी है। 2004 में चल संपत्ति का आंकड़ा 25 लाख 55 हजार रुपये से बढ़कर 2014 में 5 करोड़ 65 लाख रुपये हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें