दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में रविवार 15 दिसंबर से दूध महंगा हो जाएगा। मदर डेयरी और अमूल ने दूध की कीमतों में एक रुपये से लेकर के तीन रुपये बढ़ोतरी की घोषणा की है। एक लीटर और आधा लीटर के दूध पैकेट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
मदर डेयरी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह बढ़ोतरी दूध की सभी वैरायटी पर किया गया है। बूथ पर मिलने वाले टोकन मिल्क से लेकर के फुल क्रीम, टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध की कीमतों में यह इजाफा किया गया है। जहां आधा लीटर के पैकेट में एक रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, वहीं एक लीटर पैकेट तीन रुपये तक महंगा मिलेगा।
मदर डेयरी के बाद सांची, नमस्ते इंडिया, पराग. गोवर्धन जैसी दूध बेचने वाली कंपनियां भी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि सरकार ने कंपनियों से प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए कहा था। दूध ज्यादातर प्लास्टिक के पैकेट में मिलता है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगने को कीमतों में बढ़ोतरी का बड़ा कारण माना जा रहा है।
Amul: We have decided to revise the milk prices by Rs 2 per
अमूल ने भी बढ़ा दी दो रुपये कीमत
मदर डेयरी के बाद अब देश में सबसे ज्यादा दूध बेचने वाली कंपनी अमूल ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा है कि वो 15 दिसंबर से प्रति लीटर दो रुपये बढ़ा रही है। यह बढ़ोतरी दिल्ली-एनसीआर के अलावा गुजरात, पश्चिम बंगाल, मुंबई और महाराष्ट्र में भी लागू होगी।
litre being sold in Ahmedabad and Saurashtra markets of Gujarat, Delhi NCR, West Bengal,Mumbai and Maharashtra. from 15th December 2019. pic.twitter.com/eCJxEV0v0i
Amul: In Ahmedabad the price of Amul Gold will be Rs. 28 per 500 ml, and Amul Taaza will be Rs. 22 per 500 ml. However, there will be no change in price of Amul Shakti which continues to be available at Rs. 25 per 500ml. https://t.co/8b4pQyHOBE
— ANI (@ANI) December 14, 2019