फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का एक और झटका: मदर डेयरी ने दूध के दाम चार रुपये तक बढ़ाए, कब से लागू होंगी नई कीमतें?

Wed, 11 Nov 2026 12:03 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध की विभिन्न श्रेणियों की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर से लागू होंगी। फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये के बजाय 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं। 
विज्ञापन
मदर डेयरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। मदर डेयरी ने दूध की विभिन्न श्रेणियों के दाम दो से चार रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें गुरुवार, 12 नवंबर से लागू होंगी। इससे आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, दूध खरीदने की लागत बढ़ने के कारण मदर डेयरी ने कीमतों में संशोधन किया है। कंपनी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध के दाम बढ़ाए थे। उससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था। हालांकि, मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

फुल क्रीम दूध चार रुपये महंगा
नई दरों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये के बजाय 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, पैकेट वाले टोंड दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। डबल टोंड दूध की कीमत भी दो रुपये बढ़ाई गई है। यह अब 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा खुले वितरण वाले टोंड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
विज्ञापन


जानिए दूध की पुरानी और नई कीमतें

दूध की श्रेणी

पुरानी कीमत

नई कीमत

बढ़ोतरी

फुल क्रीम दूध (पैकेट)

72 रुपये

76 रुपये

4 रुपये

टोंड दूध (पैकेट)

60 रुपये

62 रुपये

2 रुपये

टोंड दूध (खुला वितरण)

58 रुपये

60 रुपये

2 रुपये

डबल टोंड दूध

54 रुपये

56 रुपये

2 रुपये

गाय का दूध

62 रुपये

65 रुपये

3 रुपये


सभी कीमतें प्रति लीटर हैं। नई दरें 12 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी।

किसानों से दूध खरीदना हुआ महंगा
सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध खरीदने की कीमत बढ़ गई है। इसके चलते कंपनी ने बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डालने का फैसला किया है। मदर डेयरी दूध की बिक्री से मिलने वाली कुल राशि का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है।

दिल्ली-एनसीआर में कंपनी रोजाना लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। इसकी बिक्री अपने आउटलेट, सामान्य खुदरा दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए होती है। कुल मिलाकर कंपनी की दैनिक दूध बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक है।

घरेलू बजट और खाद्य महंगाई पर पड़ सकता है असर
महज छह महीने में दूध की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी होने से घरेलू बजट प्रभावित हो सकता है। दूध रोजमर्रा की जरूरत का सामान है। ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने से उपभोक्ताओं का मासिक खर्च बढ़ सकता है। इससे खाद्य महंगाई पर भी दबाव पड़ने की आशंका है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय यानी एनएसओ के मुताबिक, सितंबर में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 7.74 प्रतिशत हो गई थी, जबकि अगस्त में यह 5.97 प्रतिशत थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्याज और अन्य खाद्य वस्तुओं की ऊंची कीमतों के कारण सितंबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत पहुंच गई थी। हालांकि, यह भारतीय रिजर्व बैंक की निर्धारित सहनशीलता सीमा के भीतर रही। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई पर आधारित खुदरा महंगाई दर अगस्त में 4.83 प्रतिशत थी।

मदर डेयरी का कारोबार 20,300 करोड़ रुपये पहुंचा
पिछले वित्त वर्ष में मदर डेयरी के कारोबार में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। दूध से बने उत्पादों और खाद्य तेल की मांग बढ़ने के कारण कंपनी का कुल कारोबार 20,300 करोड़ रुपये पहुंच गया था। मदर डेयरी की स्थापना 1974 में हुई थी। यह राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड यानी एनडीडीबी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

कंपनी मदर डेयरी ब्रांड के तहत दूध और दूध से बने उत्पाद बेचती है। इसके अलावा धारा ब्रांड के तहत खाद्य तेल और सफल ब्रांड के तहत ताजे फल, सब्जियां, फ्रोजन सब्जियां, स्नैक्स, पल्प और कंसंट्रेट की बिक्री करती है। मदर डेयरी के पास नौ दूध प्रसंस्करण संयंत्र और चार बागवानी प्रसंस्करण संयंत्र हैं। खाद्य तेल के कारोबार में कंपनी 16 संबद्ध संयंत्रों के माध्यम से काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें