भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) देशभर में रोजगार, नवाचार और विकास को नई दिशा दे रहे हैं। इन्हीं की उपलब्धियों और योगदान को सम्मानित करने के लिए देश का प्रतिष्ठित मीडिया समूह अमर उजाला ‘एमएसएमई फॉर भारत अवॉर्ड्स 2025’ का आयोजित कर रहा है। इसमें 1500 से ज्यादा डेलीगेट्स भाग लेने जा रहे हैं। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी समेत देश के कई केंद्रीय व राज्य मंत्री मौजूद रहेंगे। दिल्ली के भारत मंडपम में 9 अक्तूबर को होने जा रहे इस पुरस्कार समारोह में 15 कैटेगरी में उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। हर कैटेगरी में 3 सब कैटेगरी गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉज होंगी। अमर उजाला की इस पहल का उद्देश्य उन उद्यमियों और संगठनों को पहचान दिलाना है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज और अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव डाला है।
मूर सिंघी बना नॉलेज पार्टनर
इस अवॉर्ड कार्यक्रम के लिए अमर उजाला ने मूर सिंघी एडवाइजर्स एलएलपी को आधिकारिक नॉलेज पार्टनर नियुक्त किया है। नॉलेज पार्टनर के तौर पर मूर सिंघी अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के आधार पर प्राप्त होने वाले सभी नॉमिनेशन की समीक्षा और मूल्यांकन करेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि अवॉर्ड्स की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी,निष्पक्ष और पेशेवर मानकों पर आधारित हो।
इस अवसर पर मूर सिंघी के मैनेजिंग पार्टनर अनुराग सिंघी, ने कहा कि एमएसएमई भारत की अर्थव्यवस्था की नींव हैं। ये सेक्टर रोजगार, नवाचार और समावेशी विकास को सबसे तेज़ गति देते हैं। हमें गर्व है कि अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया समूह के साथ जुड़कर हम इन उद्यमों को सम्मान दिलाने की प्रक्रिया का हिस्सा बन रहे हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि हर योग्य एमएसएमई को इस मंच पर सही पहचान मिले।
जानिए अवार्ड्स की 15 श्रेणियों के बारे में
- मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस
- इनोवेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट एवं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन
- क्वालिटी एवं सस्टेनेबिलिटी
- सर्विसेज एवं कस्टमर इम्पैक्ट
- वार ओवर वेस्टेज (अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्टता)
- एक्सपोर्ट्स एवं ग्लोबल रीच
- महिला उद्यमी- एमएसएमई में योगदान
- इमर्जिंग एमएसएमई स्टार्टअप
- ट्रेडिशनल एवं सांस्कृतिक उद्यम
- एंटरप्रेन्योरशिप एवं स्किल डेवलपमेंट
- सोशल इम्पैक्ट (सामाजिक प्रभाव)
- ईवी / सोलर / रिन्यूएबल इनिशिएटिव्स
- एम्प्लॉयमेंट क्रिएशन (रोज़गार सृजन)
- रिड्यूसिंग कार्बन फुटप्रिंट
- सप्लाई चेन एक्सीलेंस
‘एमएसएमई फॉर भारत अवॉर्ड्स 2025’ अमर उजाला की एक प्रमुख पहल है। यह भारत के एमएसएमई सेक्टर को सशक्त और सम्मानित करने के लिए समर्पित है।
जानिए मूर सिंघी के बारे में
मूर सिंघी एडवाइजर्स एलएलपी भारत की एक अग्रणी प्रीमियर सेवा प्रदाता फर्म है। यह एडवाइजरी, एश्योरेंस, टैक्स और कंसल्टिंग सेवाएं देती है। आठ दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, फर्म आज देशभर में मजबूत उपस्थिति रखती है। 1000 से अधिक प्रोफेशनल्स और 46 पार्टनर्स की टीम के साथ, मूर सिंघी रिस्क एडवाइजरी, ड्यू डिलिजेंस, इंटरनल ऑडिट, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, बिजनेस स्ट्रैटेजी और फॉरेंसिक सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान करता है।