फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naresh Goyal Bail: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को मिली मेडिकल बेल, धनशोधन मामले में बंबई हाईकोर्ट से राहत

Mon, 11 Nov 2024 04:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jet Airways Founder Gets Bail: बंद पड़ी एयरलाइन जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को बंबई हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने धनशोधन मामल में उन्हें चिकित्सकीय आधार पर नियमित जमानत दे दी है। अब तक वे अंतरिम जमानत के आधार पर अपना इलाज करवा रहे थे। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
सुनवाई के लिए अदालत जाते नरेश गोयल (मास्क में)। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को धन शोधन मामले में आरोपी जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को चिकित्सकीय आधार पर जमानत दे दी। इस वर्ष मई में न्यायमूर्ति एनजे जामदार की एकल पीठ ने चिकित्सा आधार पर गोयल को अंतरिम जमानत दे दी थी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति जमादार ने सोमवार को अंतरिम आदेश को स्थायी कर दिया। गोयल (75) कैंसर से पीड़ित हैं और उन्होंने इलाज कराने के लिए जमानत मांगी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी याचिका का विरोध किया था और कहा था कि उन्हें अपनी पसंद के अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है और हिरासत में रहते हुए इलाज कराया जा सकता है।

मई में, उच्च न्यायालय ने गोयल को दो महीने की अवधि के लिए अंतरिम जमानत दी थी, जिसे बाद में चार सप्ताह और फिर दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। ईडी ने सितंबर 2023 में गोयल को इस आरोप में गिरफ्तार किया था कि उन्होंने धन शोधन किया और केनरा बैंक द्वारा जेट एयरवेज को दिए गए 538.62 करोड़ रुपये के ऋण की हेराफेरी की।
विज्ञापन


नवंबर 2023 में जब ईडी ने मामले में आरोपपत्र दाखिल किया तो उनकी पत्नी अनीता गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया। एक विशेष अदालत ने उनकी उम्र और चिकित्सा स्थिति को देखते हुए उसी दिन उन्हें ज़मानत दे दी थी। इस साल 16 मई को उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें