Byjus: बायजू की सलाहकार परिषद में शामिल हुए मोहनदास पई ने कहा, "सलाहकार परिषद के हिस्से के रूप में, मैं शासन और वित्तीय रिपोर्टिंग की प्रणाली विकसित करने में नेतृत्व को सलाह देने के लिए तत्पर हूं।" रजनीश कुमार ने कहा, "बायजू और दिव्या (गोकुलनाथ) के साथ मेरी चर्चा ने मुझे आश्वस्त किया कि वे कंपनी के संचालन ढांचे में सुधार के लिए ईमानदार प्रयास कर रहे हैं।"
बायजू के शुरुआती निवेशक मोहनदास पई और भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार भारतीय एडटेक स्टार्टअप की सलाहकार परिषद में शामिल होंगे। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि परिषद बायजू के निदेशक मंडल और उसके सीईओ बायजू रवींद्रन को महत्वपूर्ण मामलों पर सलाह देगी।
विज्ञापन
पई ने कहा, "सलाहकार परिषद के हिस्से के रूप में, मैं शासन और वित्तीय रिपोर्टिंग की प्रणाली विकसित करने में नेतृत्व को सलाह देने के लिए तत्पर हूं। पिछले महीने, पई ने एक समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि स्टार्टअप– जो कभी भारत में 22 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू के साथ का सबसे मूल्यवान स्टार्टअप थी ने प्रशासन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया था।"
बायजू के ऑडिटर डेलॉयट और निवेशकों पीक एक्सवी, प्रोसस और चान जुकरबर्ग इनिशिएटिव का प्रतिनिधित्व करने वाले बोर्ड के सदस्यों ने जून में पद छोड़ दिया था, क्योंकि स्टार्टअप ने वित्त वर्ष 2022 के लिए अपने वित्तीय कागजात जमा नहीं किए थे। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व मुखिया रजनीश कुमार ने कहा, "बायजू और दिव्या (गोकुलनाथ) के साथ मेरी चर्चा ने मुझे आश्वस्त किया कि वे कंपनी के संचालन ढांचे में सुधार के लिए ईमानदार प्रयास कर रहे हैं।"