फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार से जुड़ने पर मोबाइल फोनधारकों को मिल सकता है इंसेंटिव

Tue, 24 Jan 2017 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
aadhar card
विज्ञापन
काफी पहले से मोबाइल फोन रखने वाले ग्राहकों की तरफ से आधार नंबर आधारित अपनी विस्तृत जानकारी देने पर टेलीकॉम कंपनियां उन्हें इंसेंटिव दे सकती है। इस प्रकार के प्रस्ताव की तैयारी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) कर रहा है जिसे जल्द ही दूरसंचार विभाग के पास भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


मोबाइल फोन के लिए नए सिम लेने वाले ग्राहक जिनके पास आधार नंबर हैं, वे आधार नंबर आधारित अपनी जानकारी दे रहे हैं। इसकी शुरुआत पिछले साल हो चुकी है।

ट्राई सूत्रों के मुताबिक ट्राई का मकसद देश के सभी मोबाइल फोनधारकों की आधार आधारित जानकारी हासिल करना है। ट्राई का मानना है कि बिना किसी फायदे के पुराने फोनधारक आधार नंबर आधारित अपनी जानकारी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी को नहीं देंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनियों को मिल सकता है आदेश

इसलिए उनसे यह जानकारी जुटाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पुराने फोनधारकों को इंसेंटिव देने के लिए कहा जा सकता है। ट्राई जल्द ही इस प्रकार का प्रस्ताव रखने जा रहा है। यह इंसेंटिव एक निश्चित समय के लिए मुफ्त कॉलिंग या मुफ्त इंटरनेट की सुविधा के रूप में हो सकता है।

दूरसंचार विभाग के मुताबिक देश में 100 करोड़ से अधिक लोगों के पास मोबाइल फोन है।

ट्राई यह भी प्रस्ताव रखने जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति दूसरे सर्किल में जाता है और वह थोड़े समय के लिए दूसरा मोबाइल नंबर लेना चाहता है तो वह आधार नंबर आधारित जानकारी के आधार पर ऐसा कर सकता है। हालांकि यह अनिवार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें