फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज की कीमत पर नियंत्रण की कवायद, एमएमटीसी ने 11 हजार टन का दिया ठेका, तुर्की से होगा आयात

Sun, 01 Dec 2019 03:53 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। सरकारी कंपनी खनिज तथा धातु व्यापार निगम लिमिटेड (एमएमटीसी) ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए प्याज आयात करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, एमएमटीसी ने तुर्की से 11 हजार टन प्याज आयात करने का नया ठेका दिया है।  एमएमटीसी द्वारा प्याज के आयात के लिये दिया गया यह दूसरा ठेका है। कंपनी पहले ही मिस्र से 6,090 टन प्याज आयात का आर्डर दे चुकी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने 1.2 लाख टन प्याज आयात करने की मंजूरी दी थी। देश के विभिन्न हिस्सों में प्याज की खुदरा कीमतें 75 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाने के बाद इसकी आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार ने इसके आयात सहित कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


वहीं, प्याज के निर्यात पर पहले ही रोक लगा दी गई है। साथ ही थोक और खुदरा विक्रेताओं के लिए प्याज के भंडारण की अधिकतम सीमा तय कर दी गई है। मिस्र से 6,090 टन प्याज इस महीने के दूसरे सप्ताह में मुंबई के जवाहर नेहरू पोर्ट टर्मिनल पर पहुंच जाएगा।

प्याज के भाव पर नियंत्रण के लिये गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में मंत्रियों का एक समूह बनाया गया है। इसमें वित्त मंत्री, उपभोक्ता मामलों के मंत्री, कृषि मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें