फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV charging station: ईवी स्टेशन के लिए तीन तेल कंपनियों को 800 करोड़ रुपये, जनता के लिए होंगे चार्जिंग स्टेशन

Wed, 29 Mar 2023 06:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंत्रालय ने कहा कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को मंजूर रकम का 70 फीसदी हिस्सा पहले ही दे दिया है। यह चार्जिंग स्टेशन जनता के लिए होंगे। इसे मार्च, 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में 7,432 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय ने तीन सरकारी तेल कंपनियों को 800 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी है। मंत्रालय ने इसके तहत 560 करोड़ रुपये को जारी भी कर दिया है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को मंजूर रकम का 70 फीसदी हिस्सा पहले ही दे दिया है। यह चार्जिंग स्टेशन जनता के लिए होंगे। इसे मार्च, 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल देश में कुल 6,585 चार्जिंग स्टेशन हैं। नए 7,432 स्टेशनों से ईवी के चार्जिंग का नेटवर्क बढ़ेगा। भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि इससे देश में ई-वाहन के परिवेश को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही लोगों को भी सुविधा मिलेगी। 

सेबी ने सहारा समूह से 6.5 करोड़ रुपये वसूले
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन, इसके प्रमुख सुब्रत रॉय और अन्य से 6.57 करोड़ का लंबित बकाया वसूल कर लिया है। नियामक ने मंगलवार को कहा, वैकल्पिक तौर पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर (ओएफसीडी) जारी करने के मामले में नियमों के उल्लंघन पर वसूली की गई है। सेबी ने कहा, 6.57 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान पूरा हो चुका है। इसमें ब्याज एवं अन्य शुल्क शामिल हैं। नियामक ने दिसंबर में उपरोक्त संस्थान एवं व्यक्तियों के बैंक एवं डीमैट खातों को जब्त कर दिया था। यह मामला सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन की ओर से 2008-09 में ओएफसीडी जारी करने से संबंधित है। 
विज्ञापन


एअर इंडिया एक्सप्रेस व एयर एशिया इंडिया के टिकटों की बुकिंग अब एक वेबसाइट से
टाटा समहू की एअर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया इंडिया के टिकट की बुकिंग अब एक ही वेबसाइट से की जा सकेगी। इन दोनों के बुकिंग सिस्टम को एक ही जगह कर दिया गया है। यह कदम दोनों को एक साथ विलय करने की चल रही प्रक्रिया का हिस्सा है। एअर इंडिया ने मंगलवार को एक बयान में कहा, दोनों एयरलाइंस एक आरक्षण प्रणाली और वेबसाइट पर चली गईं हैं। यह माइग्रेशन एयरलाइन और यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण क्षमता और दक्षता लाभ प्रदान करता है। पांच माह पहले एयरएशिया इंडिया को एअर इंडिया ने पूरी तरह से खरीद लिया था। एयर एशिया इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ भी एक ही हैं। यात्री नई वेबसाइट airindiaexpress.com पर टिकट बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें