MG Motors: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने ऑडिट में पाई गई कथित कमियों पर पूछताछ के लिए एमजी मोटर्स इंडिया के शीर्ष प्रबंधन को तलब किया है। कंपनी के ऑडिटर डेलॉयट को भी समन जारी किया गया है।
भारत में काम कर रही एक और चायनीज कंपनी सरकार के जांच के दायरे में आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने ऑडिट में पाई गई कथित कमियों पर पूछताछ के लिए एमजी मोटर्स इंडिया के शीर्ष प्रबंधन को तलब किया है। कंपनी के ऑडिटर डेलॉयट को भी समन जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी मामलों के मंत्रालय को एमजी मोटर्स के बहीखातों की जांच के दौरान चालान में धोखाधड़ी का पता चला है।
विज्ञापन
उधर, एमजी मोटर्स ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसे इस बात का जवाब देने के लिए नोटिस मिला है कि कंपनी को वर्ष 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर परिचालन घाटा क्यों हुआ? कंपनी ने यह भी कहा है कि एमजी मोटर्स यह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जिसमें भारतीय लेखा मानकों के अनुसार कंपनी बुक्स को मेंनटेंन किया जाता है और प्रतिष्ठित ऑडिट फर्मों की ओर से उनका ऑडिट किया जाता है।