META Employee Cruise Ship Apartment: मेटा के एक कर्मचारी ने वर्क फ्राम होम की सुविधा का एक खास तरीके से इस्तेमाल किया है। अमेरिका में मेटा के एक कर्मचारी ऑस्टिन वेल्स ने वर्क फ्रॉम होम के तहत कार्य करने के लिए एक क्रूज शिप ही अपार्टमेंट किराए पर ले लिया।
कोरोना संकट के उबरने के बाद भी दुनिया की कई कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम का दौर अब भी जारी है। हाल के दिनों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह भी बताना मुश्किल है कि यह कब तक जारी रहेगा। फिलहाल वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने वाली कंपनियों की फेहरिस्त में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा का भी नाम शामिल है। मेटा के एक कर्मचारी ने वर्क फ्राम होम की सुविधा का एक खास तरीके से इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
अमेरिका में मेटा के एक कर्मचारी ऑस्टिन वेल्स ने वर्क फ्रॉम होम के तहत कार्य करने के लिए एक क्रूज शिप ही अपार्टमेंट किराए पर ले लिया। इसके लिए उन्होंने करीब तीन लाख डॉलर यानी 2.4 करोड़ रुपये खर्च किए। इस बारे में पूछे जाने पर ऑस्टिन का कहना है कि यह बहुत रोमांचक करने वाला अनुभव है। मैं वर्क फ्रॉम होम के साथ दुनिया घूमने का भी मजा ले सकता हूं। मेरे साथ मेरा जिम, डॉक्टर और डेंटिस्ट भी दुनिया घूम रहे हैं।