मारुति ऑल्टो के-10 (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का एकल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 145.3 प्रतिशत बढ़कर 2,485.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,012.8 करोड़ रुपये रहा था।
तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 5.2 फीसदी की कमी
हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 5.2 फीसदी घटकर 2,623.6 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 23-24 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी की एकल परिचालन आय 21.9 प्रतिशत बढ़कर प्रतिशत 32,326.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 26,499.8 करोड़ रुपये रही थी। पहली तिमाही के नतीजों के बाद बीएसई पर कंपनी के शेयरों के भाव 1.42 प्रतिशत उछलकर 9,806.25 रुपये पर पहुंच गए।