फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में तेजी: दो दिन में निवेशकों की संपत्ति 10.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Tue, 02 Feb 2021 08:30 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

आम बजट 2021 के बाद बाजार में तेजी मंगलवार को भी जारी रही। ऐसे में बीते दो दिन के उछाल से निवेशकों की संपत्ति 10.48 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,197.11 अंक यानी 2.46 प्रतिशत मजबूत होकर 49,797.72 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स एक समय 50,154.48 अंक तक चला गया था।

विज्ञापन


इस दो दिन की तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण उछलकर 10,48,253.99 करोड़ रुपये बढ़कर 1,96,60,898.02 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। मंगलवार को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,14,184.32 करोड़ रुपये बढ़ा। वहीं सोमवार को निवेशकों की संपत्ति 6.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ी थी।

बजट प्रस्तावों के सामने के आने के बाद बीएसई मानक सूचकांक सोमवार को 2,314.84 अंक यानी 5 प्रतिशत मजबूत होकर 48,600.61 अंक पर बंद हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार 1997 के बाद बजट के दिन बाजार में सबसे जोरदार तेजी थी। मंगलवार को बीएसई की 1,755 कंपनियों में तेजी रही जबकि 1,184 में गिरावट दर्ज की गयी। 175 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें