How mark Zuckerberg founded Facebook
- फोटो : Istock
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि कंपनी अपने फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डिजिटल करेंसी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शेयर करने की सुविधा देने की शुरुआत करने जा रही है।
बता दें कि कंपनी ने इससे पहले मई 2022 में सोशल नेटवर्क एनएफटी सपोर्ट की सुविधा जोड़ने का परीक्षण शुरू किया था।
बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल सोशल मीडिया पर कैसा होगा इसकी इसकी जानकारी कंपनी जल्दी जारी करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्ट्राग्राम पर यह सुविधा शुरू होने से 100 से अधिक देशों जिनमें अफ्रीका, एशिया, मिडिल ईस्ट और अमेरिकी देश के यूजर अपनी एनफटी इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकेंगे।
कंपनी ने घोषणा की है कि अपने एप के साथ क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े वाॅलेट कॉइनबेस और डैपर को इंटीग्रेट किया जाएगा। वे थर्ड पार्टी वॉलेट के रूप में एप से जुड़ेंगे।
मेटा की ओर से इस घोषणा के बाद इस मसले पर बोलते हुए बिट्सक्रंच के फाउंडर और सीईओ विजय प्रवीण महाराजन ने कहा है कि एनएफटी मार्केट में बूम को देखते हुए मेटावर्स ये कदम उठा रही है। हर दिन एनएफटी खबरों की सुर्खियां बन रही हैं।
बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी और एनएफटी मेटा के मटावर्स प्लान के ही हिस्से हैं। कंपनी ने मेटावर्स पर काफी निवेश किया है। मेटावर्स तैयार करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी को मेटा प्लेटफॉर्म से इंटीग्रेट करना जरूरी है।