फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Byjus: और बढ़ीं बायजू की मुश्किलें, छंटनी से पूर्व ही कंपनी छोड़ना चाहते हैं कर्मचारी

Mon, 26 Jun 2023 06:20 AM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बायजू की आर्थिक मोर्चे पर पहले से ही दिक्कतें हैं, लेकिन यह तब और बढ़ गई, जब पिछले हफ्ते ऑडिटर डेलॉय ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी के बोर्ड के तीन सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया। खबर है कि कॉरपोरेट मंत्रालय कंपनी की जांच भी कर रहा है।
 
विज्ञापन
बायजू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉरपोरेट गवर्नेंस में घिरी एडटेक कंपनी बायजू की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। ज्यादातर कर्मचारी छंटनी से पहले ही कंपनी छोड़ना चाहते हैं। एक दर्जन से अधिक वर्तमान व पूर्व कर्मचारियों ने कहा, वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कंपनी में पहले भी कई चरणों में छंटनी हो चुकी है।

विज्ञापन


बायजू की आर्थिक मोर्चे पर पहले से ही दिक्कतें हैं, लेकिन यह तब और बढ़ गई, जब पिछले हफ्ते ऑडिटर डेलॉय ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी के बोर्ड के तीन सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया। खबर है कि कॉरपोरेट मंत्रालय कंपनी की जांच भी कर रहा है।

पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, सिकोइया कैपिटल (अब पीक एक्सवी पार्टनर्स) के जीवी रविशंकर, चैन जुकरबर्ग के विवियन वू और प्रोसस के रसेल ड्रेसेनस्टॉक ने इस्तीफा दिया था। वहीं, अब बोर्ड में सिर्फ बाजयू रवींद्रन, रिजू रवींद्रन व दिव्या गोकुलनाथ ही बचे हैं। हालांकि, तीनों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए हैं। वहीं, डेलॉय ने कहा था कि बायजू ने पिछले वित्त वर्ष के नतीजे जारी नहीं किए। रवींद्रन बायजू को पत्र लिखने के बाद ऑडिट नहीं हुआ। इसलिए वह इस्तीफा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें