फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में भी विनिर्माण गतिविधियों में संकुचन, कंपनियां कर रहीं छंटनी: PMI

Mon, 01 Jun 2020 01:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
मैन्युफैक्चरिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में उत्पादकों के पास नए ऑर्डर में लगातार कमी के साथ विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में मई महीने में भी गिरावट का सिलसिला बना रहा। विनिर्माण गतिविधियां कमजोर पड़ने से कंपनियां तेजी से कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं। एक मासिक सर्वे रिपोर्ट में सोमवार को यह कहा गया।

विज्ञापन


इससे पहले, अप्रैल महीने में विनिर्माण गतिविधियों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी। आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) मई में 30.8 रहा जो अप्रैल में 27.4 था। यह देश के विनिर्माण क्षेत्र में एक और बड़ी गिरावट का संकेत है। 

अप्रैल महीने में भी सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई थी जबकि इससे पहले लगातार 32 महीने तक इसमें वृद्धि हुई थी। पीएमआई के अनुसार अगर सूचकांक 50 से ऊपर होता है, तो वह विस्तार को बताता है जबकि उससे नीचे गिरावट का संकेत देता है।
विज्ञापन


आईएचएस मार्किट के अर्थशास्त्री एलिट केर ने कहा कि, 'पीएमआई का ताजा आंकड़ा बताता है कि मई में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन फिर घटा है। इससे पहले, अप्रैल में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी जो व्यापक स्तर पर कारोबारी गतिविधियां ठप होने का नतीजा था।'

सर्वे के अनुसार अप्रैल में रिकॉर्ड गिरावट के बाद कमजोर मांग के कारण उत्पादन नीचे रहा। इसके परिणामस्वरूप कंपनियों ने तेजी से कर्मचारियों की संख्या कम की है। पिछले 15 साल से संग्रह किये जा रहे आंकड़े के दौरान पहली बार इतनी संख्या में कर्मचारियों की संख्या में कमी देखी गयी है।

केर ने कहा, 'मई में विनिर्माण गतिविधियों में और गिरावट यह बताती है कि संकट से उबरने में कंपनियों को चुनौतियों को सामना करना पड़ सकता है। मांग कमजोर बनी हुई है जबकि कोरोना वायरस महामारी को लेकर अनिश्चितता अब भी बरकरार है।'

अंतरराष्ट्रीय बाजार से कमजोर मांग से भी बिक्री प्रवृत्ति कमजोर पड़ी है। विदेशों से नये कारोबार में मई में और गिरावट आयी। सर्वे के अनुसार, 'कोविड-19 को थामने के लिये जो वैश्विक उपाय किये जा रहे हैं, उससे निर्यात प्रभावित हुआ है।'

इसमें कहा गया है कि हालांकि मई में अगले एक साल के व्यापार परिदृश्य को लेकर विनिर्माता आशावादी नजर आये। सर्वे के मुताबिक विनिर्माताओं को इस उम्मीद से भरोसा बना है कि कोरोना वायरस संबंधित सभी पाबंदिया हटने से अर्थव्यवस्था वृद्धि के रास्ते पर लौटेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें