फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसबीसी इंडिया: विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां छह माह के उच्च स्तर पर, निर्यात में 14 साल की सबसे तेज वृद्धि

Tue, 04 Feb 2025 05:20 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क,अमर उजाला

सार

कीमतों के मोर्चे पर एचएसबीसी इंडिया ने कहा, कंपनियों पर लागत का दबाव 11 महीनों में सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गया। लागत से जुड़ी महंगाई लगातार दूसरे महीने घटी है, जिससे कंपनियों पर उत्पादन मूल्य बढ़ाने का दबाव कम हुआ।
विज्ञापन
निर्यात - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्यात में करीब 14 वर्षों में सबसे तेज वृद्धि के कारण देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां जनवरी, 2025 में बढ़कर छह महीने के उच्च स्तर 57.7 पर पहुंच गईं। एचएसबीसी इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) दिसंबर, 2024 में एक साल के निचले स्तर 56.4 फीसदी पर आ गया था।
विज्ञापन


मुख्य अर्थशास्त्री का तर्क
एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री (भार) प्रांजुल भंडारी ने कहा, घरेलू मांग और अंतरराष्ट्रीय बिक्री मजबूत रहने से नए ऑर्डर में वृद्धि को समर्थन मिला। भारत में विनिर्माताओं ने उत्पादन की मात्रा को बढ़ाना जारी रखा। यह वृद्धि अक्तूबर, 2024 के बाद से सबसे तेज है। पीएमआई का 50 से ऊपर रहना गतिविधियों में विस्तार और इससे नीचे का आंकड़ा गिरावट का संकेत है।

कंपनियों पर लागत का दबाव 11 महीने में सबसे कम
कीमतों के मोर्चे पर एचएसबीसी इंडिया ने कहा, कंपनियों पर लागत का दबाव 11 महीनों में सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गया। लागत से जुड़ी महंगाई लगातार दूसरे महीने घटी है, जिससे कंपनियों पर उत्पादन मूल्य बढ़ाने का दबाव कम हुआ। हालांकि, मांग में तेजी के कारण बिक्री मूल्य मजबूती से बढ़े हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त कर्मियों की भर्ती
भंडारी ने कहा, बिक्री में जोरदार वृद्धि और गतिविधियां बढ़ने के आशावादी अनुमानों के कारण कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही की शुरुआत में अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती की। आंकड़े बताते हैं कि मजबूत रोजगार सृजन ने कंपनियों को अपने कार्यभार पर नियंत्रण रखने में सक्षम बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें