मैनफोर्स के ब्रांड नेम से कंडोम बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ अपने दूसरे दिन तक 49 फीसदी सब्सक्राइब कर लिया गया है। पहले दिन इसे इसे बाजार में 14 फीसदी लोगों ने सब्सक्राइब किया था। कंपनी के आईपीओ के लिए 1,36,71,359 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गई है। बता दें कि कंपनी ने 2,80,41,192 शेयरों के लिए ऑफर लेकर आई है। इससे पहले 24 अप्रैल को कंपनी ने अपने एंकर निवेशकों से 1297.9 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने अपने ऑफर फोर सेल के लिए 1026-1080 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ में निवेशक कल यानी 27 अप्रैल 2023 तक निवेश कर सकते हैं।