फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mankind Pharma IPO: कंडोम बनाने वाली इस कंपनी का आईपीओ 49 फीसदी सब्सक्राइब किया गया, कल तक कर सकते हैं निवेश

Wed, 26 Apr 2023 04:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mankind Pharma IPO: मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ अपने दूसरे दिन तक 49 फीसदी सब्सक्राइब कर लिया गया है। पहले दिन इसे इसे बाजार में 14 फीसदी लोगों ने सब्सक्राइब किया था। कंपनी के आईपीओ के लिए 1,36,71,359 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गई है। बता दें कि कंपनी ने 2,80,41,192 शेयरों के लिए ऑफर लेकर आई है।
विज्ञापन
Keystone Realtors IPO - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनफोर्स के ब्रांड नेम से कंडोम बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ अपने दूसरे दिन तक 49 फीसदी सब्सक्राइब कर लिया गया है। पहले दिन इसे इसे बाजार में 14 फीसदी लोगों ने सब्सक्राइब किया था। कंपनी के आईपीओ के लिए 1,36,71,359 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गई है। बता दें कि कंपनी ने 2,80,41,192 शेयरों के लिए ऑफर लेकर आई है। इससे पहले 24 अप्रैल को कंपनी ने अपने एंकर निवेशकों से 1297.9 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने अपने ऑफर फोर सेल के लिए 1026-1080 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ में निवेशक कल यानी 27 अप्रैल 2023 तक निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें