मालेगांव 2008 ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने विशेष एनआईए अदालत में याचिका दायर कर बताया है कि उसने साक्ष्य दर्ज करने का काम पूरा कर लिया है। जांच एजेंसी की ओर से अदालत को बताया गया है कि उनकी ओर से बयान दर्ज कराने के लिए और गवाहों को बुलाने की जरूरत नहीं है। एनआईए ने इस मुकदमे में 323 लोगों की गवाही दर्ज की, जबकि 37 लोग गवाह से मुकर गए।