फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: तबादला रुकने का जश्न जुलूस और म्यूजिक के साथ मनाना पड़ा महंगा, अभियंता समेत 20 पर केस दर्ज

Wed, 23 Aug 2023 09:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maharashtra: जालना में तैनात प्रकाश चव्हाण को हाल ही में रत्नागिरी स्थानांतरित कर दिया गया था, इस पोस्टिंग में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने तबादले के आदेश को रद्द कराने के लिए सभी कदम उठाए और सफल रहे, पर इसका जश्न मनाना उन्हें महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
महावितरण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र बिजली वितरण कंपनी महावितरण के एक इंजीनियर के साथ करीब 20 लोगों के खिलाफ अपना तबादला रद्द होने की खुशी में जुलूस निकालने के लिए मामला दर्ज किया गया है। जालना में तैनात प्रकाश चव्हाण को हाल ही में रत्नागिरी स्थानांतरित कर दिया गया था, इस पोस्टिंग में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने तबादले के आदेश को रद्द कराने के लिए सभी कदम उठाए और सफल रहे।

गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने और सार्वजनिक मार्ग में बाधा डालने का मामला दर्ज

एक अधिकारी ने बताया कि घटनाक्रम का जश्न मनाने के लिए चव्हाण ने करीब 20 लोगों के साथ मंगलवार को शहर के कन्यानगर इलाके में तेज संगीत बजाते हुए जुलूस निकाला। उन्होंने बताया कि हालांकि पुलिस ने जुलूस को अनधिकृत बताते हुए जश्न को बीच में ही रोक दिया और चव्हाण तथा अन्य के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने और सार्वजनिक मार्ग में बाधा डालने का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें