फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: महाराष्ट्र सरकार ने खरीदा 23 मंजिला एअर इंडिया भवन, 1,601 करोड़ रुपये में हुआ समझौता

Tue, 02 Jun 2026 10:01 PM IST
Rahul Kumar पीटीआई, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार ने दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित 23 मंजिला एअर इंडिया भवन का औपचारिक अधिग्रहण कर लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग और एअर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड के बीच हस्तांतरण समझौता पूरा हुआ। यह सौदा करीब 1601 करोड़ रुपये में हुआ बताया जा रहा है। आइए, इस मामले को विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
एयर इंडिया भवन - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ के पास स्थित एयर इंडिया भवन का औपचारिक रूप से अधिग्रहण कर लिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मंगलवार को महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग और एअर इंडिया असेट्स होल्डिंग लिमिटेड के बीच हस्तांतरण समझौते का पंजीकरण पूरा हुआ। 

विज्ञापन


दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित इस इमारत की महाराष्ट्र  सरकार आधिकारिक तौर पर मालिक बन गई है। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से मार्च 2024 में महाराष्ट्र सरकार को भवन की बिक्री को मंजूरी देने के बाद लेन-देन प्रक्रिया शुरू हुई थी। सभी प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद लेन-देन पूरा हुआ। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी की गई। हालांकि, सरकारी बयान में इस सौदे की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई, लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव (पीडब्ल्यूडी) मिलिंद म्हैस्कर और एयर इंडिया के अधिकारी मौजूद थे। इसके साथ ही अरब सागर के किनारे स्थित एयर इंडिया भवन का औपचारिक हस्तांतरण हो गया है।
विज्ञापन


 23 मंजिला इमारत मुंबई की पहचान
मुंबई में अरब सागर के सामने स्थित 23 मंजिला एअर इंडिया की इस इमारत को 1,601 करोड़ रुपये में खरीदा हैं। एअर इंडिया भवन मुंबई की पहचान माना जाता है। यह एअर इंडिया की प्रतिष्ठा का प्रतीक रहा है। 1974 में निर्मित इस भवन को प्रसिद्ध वास्तुकार जॉन बर्गी ने डिजाइन किया था। यह दशकों तक एअर इंडिया मुख्यालय के रूप में काम करता रहा। 2013 में एअर इंडिया का मुख्यालय मुंबई से दिल्ली स्थानांतरित किए जाने के बाद से यह खाली था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें