फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC New MD: एम जगन्नाथ व तबलेश पांडेय एलआईसी के नए एमडी बने, रिटायर हो रहे दो अधिकारियों की लेंगे जगह

Tue, 14 Mar 2023 06:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LIC New MD: एलआईसी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ''एम जगन्नाथ ने 13 मार्च 2023 को निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है। वहीं तबलेश पांडेय की नियुक्ति एक अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी।
विज्ञापन
lic new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को 13 मार्च 2023 से निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में तबलेश पांडे और एम जगन्नाथ की नियुक्ति की घोषणा की है। इस सप्ताह निगम से सेवानिवृत्त होने वाले दो प्रबंध निदेशक राज कुमार और बीसी पटनायक हैं। एलआईसी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ''एम जगन्नाथ ने 13 मार्च 2023 को निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है। वहीं तबलेश पांडेय की नियुक्ति एक अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी।

विज्ञापन

सेवानिवृत्त हो रहे एमडी राज कुमार के स्थान पर हुई नए एमडी एम जगन्नाथ की नियुक्ति 
बीमा कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि , ''भारत सरकार की अधिसूचना संख्या 11011/11/2022-Ins.I तारीख 13th मार्च 2023 के अनुसार हैदराबाद के दक्षिण मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रभारी) एम जगन्नाथ को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वे सेवानिवृत्त हो रहे प्रबंध निदेशक राज कुमार की जगह लेंगे। वे अगले आदेश तक या अपनी सेवानिवृत्ति तक जिसकी तिथि पहले हो तक अपने पद पर बने रहेंगे।  उन्होंने 13 मार्च को पदभार ग्रहण कर लिया है।

नए एमडी तबलेश पांडेय रिटायर हो रहे प्रबंध निदेशक बीसी पटनायक की जगह लेंगे 
जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को कंपनी के कार्यकारी निदेशक तबलेश पांडेय को भी पदोन्नत कर प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति एक अप्रैल 1 से प्रभावी होगी। पांडेय वर्तमान प्रबंध निदेशक बीसी पटनायक की जगह लेंगे। एलआईसी के पास वर्तमान में चार प्रबंध निदेशक हैं। कंपनी ने एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, ''भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कार्यकारी निदेशक तबलेश पांडे को एलआईसी के उपाध्यक्ष बीसी पटनायक की जगह प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

एम जगन्नाथ ने वर्ष 1988 में डीआरओ के रूप में ज्वाइन की थी एलआईसी
जगन्नाथ ने वर्ष 1988 में सीधी भर्ती अधिकारी (DRO) के तौर पर एलआईसी में काम शुरू किया था। एलआईसी के नए एमडी एम जगन्नाथ के बाद मार्केटिंग का व्यापक अनुभव है। जगन्नाथ कॉमर्स ग्रेजुएट और सीए (इंटर) हैं। उन्होंने मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा भी किया है। उन्होंने एर्नाकुलम, धारवाड़ और बैंगलोर आई डिवीजन्स के प्रभारी वरिष्ठ मंडल प्रबंधक के तौर पर काम किया है। जगन्नाथ एलआईसी (लंका) लिमिटेड सीईओ और एमडी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इस पद पर वर्ष 2009 से 2013 तक चार वर्षों के लिए उनकी तैनाती श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में थी। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में जोनल मैनेजर, दक्षिण मध्य क्षेत्र, हैदराबाद के रूप में काम किया। उस दौरान उनके जिम्मे आने वाले तीन राज्यों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक शामिल थे।
विज्ञापन

सिद्धार्थ मोहंती ने एलआईसी के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को कहा कि निगम के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती ने 14 मार्च 2023 से एलआईसी के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। बीमा कंपनी ने एक बयान में कहा कि सरकार ने सिद्धार्थ मोहंती को 14 मार्च से तीन महीने के लिए एलआईसी का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें