फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों की चांदी: बीएसई के दो कारोबारी सत्रों में पूंजी 2.19 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, रिकार्ड स्तर पर पहुंची

Mon, 05 Jul 2021 10:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शेयर बाजार में इन दिनों निवेशक खूब चांदी काट रहे हैं। सेंसेक्स 52,880 के उच्च स्तर पर है तो कंपनियों का बाजार पूंजीकरण भी सर्वकालिक उच्च स्तर पर है।
 
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी तेजी - फोटो : Courtesy: iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजारों में तेजी के बीच दो कारोबारी सत्रों में निवेशकों की पूंजी 2.19 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। इससे बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 2,31,74,726 करोड़ रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

 

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 395.33 अंक या 0.75 प्रतिशत चढ़कर 52,880 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में लाभ दर्ज हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 166.07 अंक चढ़ा था। इससे दो दिन में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,19,283.79 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,74,726 करोड़ रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, 'कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी तथा टीके की उपलब्धता बढ़ने के संकेतों के बीच कुल धारणा सकारात्मक हुई है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें