फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री इंटरनेट और फ्री वॉयस कॉल सुविधा के लिए रिलायंस स्टोर्स पर लगी कतारें

Thu, 25 Aug 2016 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
डीबी माल
विज्ञापन
जियो प्रिव्यू का ऑफर लेने के लिए देश के कई शहरों में रिलायंस स्टोर पर लंबी-लंबी कतारे लगी हैं। 15 अगस्त को शुरु हुई रिलयांस की ये जियो प्रिव्यू सुविधा पहले सैमसंग और एलजी के चुनिंदा मॉडलों पर उपलब्ध थी, जबकि कंपनी ने अब इस सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है। जियो प्रिव्यू की इस सुविधा में अनलिमिटेड वीडियो और वॉयस कॉल, अनलिमिटेड एसएमएस और अनलिमिटेड हाई स्पीड डेटा का फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही जियो प्ले, जियो ऑन डिमांड, जियो मनी, जियो मैग, जियो बीटस्, जियो एक्सप्रेस न्यूज, जियो ड्राइव और जियो सिक्योरिटी जैसे प्रीमियम एप्‍लीकेशनस भी आप इसके जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे। 
विज्ञापन


जियो प्रिव्यू का ये ऑफर अब माइक्रोमैक्स के 4जी स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा ऑफर का लाभ TCL और Alcatel के 4जी ग्राहक भी उठा सकेंगे। इस ऑफर से ना सिर्फ डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिलेगा बल्कि लाखों ग्राहकों को 4G LTE तकनीक अपनाने और इस्तेमाल करने का मौका भी मिलेगा।

रिलायंस के सभी डिजिटल स्टोर्स पर इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। फिर चाहे वह डिजिटल एक्सप्रेस हो या डिजिटल एक्सप्रेस मिनी। अगर आप किसी दूसरे स्टोर से फोन खरीदना चाहते हैं तब भी कोई बात नहीं आप स्टोर से रिलायंस प्रिव्यू ऑफर की मांग कर सकते हैं। यह अन्य स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। ग्राहकों को स्मार्टफोन खरीदते वक्त अपना KYC दस्तावेज जमा करना होगा। ताकि जियो सिम मिलने में कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट रन के तहत ‌दिया जा रहा है ये ऑफर

रिलायंस सुपर
जियो सर्विसेज को टेस्ट करने के लिए जियो प्रिव्यू ऑफर दिया जा रहा है। शुरूआत में रिलायंस ने अपने कर्मचारियों के लिए जियो प्रिव्यू ऑफर पेश किया था। जो बाद में कर्मचारियों के परिवार और रिलायंस से जुड़े पार्टनर्स को भी उपलब्ध हो गया।

रिलायंस प्रिव्यू ऑफर रिलायंस के अपने स्मार्टफोन ब्रांड LYF (लाइफ) फोन के साथ ही उपलब्ध था। बाद में चुनिंदा सैमसंग और एलजी के स्मार्टफोन के साथ ऑफर आया और फिर इसे पैनासॉनिक और आसुस 4जी स्मार्टफोन के ग्राहकों के लिए भी खोल दिया गया।

जियो प्रिव्यू ऑफर जियो-फाई (वाई-फाई हॉट स्पॉट) के साथ भी उपलब्ध है। रिलायंस डिजिटल, डिजिटल एक्सप्रेस और डिजिटल एक्सप्रेस मिनी के साथ अन्य स्टोर्स से भी इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें