फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले कर्नाटक में महंगी हुई शराब, एक्साइज ड्यूटी में की 8 फीसदी की बढ़ोतरी

Fri, 16 Feb 2018 04:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अब लोगों को महंगी शराब खरीदनी पड़ेगी। शुक्रवार को यूपी के अलावा इस राज्य का बजट पेश होने के बाद अगले वित्त वर्ष से सभी तरह की देशी-विदेशी शराब की कीमतों में करीब 8 फीसदी का इजाफा हो जाएगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा शुक्रवार को पेश किए गए राज्य के बजट में इस बात की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


शेयर बाजार में गिरे कई कंपनियों के स्टॉक
राज्य सरकार द्वारा शराब की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा के साथ ही शेयर बाजार में इन कंपनियों के स्टॉक प्राइस में गिरावट देखने को मिली। सभी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में 5 से लेकर के 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। 

पिछले साल भी बढ़ी थी कीमतें
2017 में भी कर्नाटक सरकार ने शराब की कीमतों में 3 फीसदी की वृद्धि की थी। तब एक्साइज ड्यूटी 18 फीसदी से बढ़कर 21 फीसदी हो गई थी। हालांकि उस समय राज्य सरकार ने बीयर, वाइन और आईएफएमएल पर लगने वाले 5.5 फीसदी वैट को खत्म कर दिया था। इसके बाद राज्य में शराब की कीमतों में 4 से लेकर के 12 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें