फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC IPO: पेटीएम से एसबीआई योनो तक दे रहे निवेशकों को सुविधा, इस तरह झट से करें देश के सबसे बड़े आईपीओ में निवेश

Tue, 03 May 2022 01:04 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआई का आईपीओ बुधवार से खुलने जा रहा है। इसके जरिए सरकार कंपनी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी और 22 करोड़ से ज्यादा शेयर जारी करेगी। कंपनी की योजना इस आईपीओ के जरिए बाजार से 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने की है। 
विज्ञापन
एलआईसी आईपीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का सबसे बड़ा आईपीओ बुधवार यानी चार मई को खुलने जा रहा है। लंबे समय से निवेशकों एलआईसी के इस आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन कई कारणों के चलते इसका इंतजार बढ़ता ही गया। बहरहाल, अब कल से निवेशक एलआईसी के आईपीओ में निवेश कर सकेंगे। यहां हम बता रहे हैं कि किन आसान तरीकों से अपने स्मार्टफोन के जरिए आप झट से देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। पेटीएम से लेकर एसबीआई योनो तक अपने उपयोगकर्ताओं को सुविधा दे रहे हैं। 

विज्ञापन


एसबीआई योनो से ऐसे करें निवेश
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से अपने ग्राहकों को जानकारी दी गई है कि बैंक के ग्राहक एलआईसी आईपीओ में एसबीआई योनो एप के जरिए भी निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश करने के लिए सबसे पहले अपने एसबीआई योनो (SBI YONO) एप को ओपन करना होगा और लॉगइन करने के बाद इंवेस्टमेंट विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने पर आपको डीमैट और ट्रेडिंग खोलना ऑप्शन दिखेगा। इस अकाउंट कोखोलने के बाद आप आसानी से एलआईसी आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। गौरतलब है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक इस अकाउंट को खोलने के लिए कोई शुल्क नहीं ले रहा है। 

पेटीएम के माध्यम से खरीदें हिस्सेदारी 
एसबीआई की तरह ही पेटीएम मनी के माध्यम से एलआईसी आईपीओ के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले पेटीएम मनी के होम स्क्रीन पर आईपीओ सेक्शन में जाएं। आप अगर पॉलिसीधारक है तो आईपीओ डिटेल्स पेज पर ' इंवेस्टर टाइप' के नीचे पॉलिसीहोल्डर्स सेलेक्ट करें। ध्यान रहे कि पैन एलआइसी पॉलिसी से लिंक्ड हो और पेटीएम मनी के डीमैट अकाउंट से संबद्ध हो। अब एलआईसी आईपीओ विकल्प चुनकर इसमें 'करंट ऐंड अपकमिंग' टैब पर क्लिक करें। इसके बाद 'अप्लाई नाउ' ऑप्शन चुनें। अब बिड पेज खुलने पर नए पेज पर आप आवेदन के लिए प्राइस और क्वांटिटी अपडेट कर सकते हैं। फिर 'एड यूपीआइ डिटेल्स' सेक्शन में अपना यूपीआई आईडी अपडेट करें और अप्लाई पर क्लिक करें। आवंटन होने पर सूचना मिल जाएगी। 
विज्ञापन


रिटेल स्टोर्स तक पहुंचाएगी पेटीएम 
पेटीएम की सब्सिडियरी कंपनी पेटीएम मनी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि पेटीएम मनी एलआईसी आईपीओ को रिटेल स्टोर्स में पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने देशभर के किराना स्टोर्स पर क्यूआर कोड्स रखे हैं, इन कोड्स का उपयोग कर कोई भी व्यक्ति अपने मुफ्त डीमैट खाते बना सकता है, जो कि शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने के लिए जरूरी है। इसके बाद कोई भी व्यक्ति एलआईसी आईपीओ के लिए बोली लगा सकता है।

रिकॉर्ड डीमैट अकाउंट खोले जाएंगे
पेटीएम मनी के सीईओ वरुण श्रीधर का कहना है कि एलआईसी आईपीओ भारत में रिकॉर्ड डीमैट खाता खोलेगा। वहीं पेटीएम मनी के प्रवक्ता की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि हमने पिछले कुछ वर्षों में पूंजी बाजारों में खुदरा निवेशक की बढ़ती भागीदारी देखी है और एलआईसी आईपीओ से इसमें और भी बढ़त देखने को मिलेगी। रिटेल स्टोर्स पर मौजूद इन क्यूआर कोड्स से हजारों छोटे निवशकों को एक सुगम और निर्बाध तरीके से आईपीओ की यात्रा शुरू करने में मदद मिलेगी। 

21 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी एलआईसी
अब बात कर लेते हैं देश के सबसे बड़े एलआईसी आईपीओ की। तो आपको बता दें कि कल चार मई से यह आईपीओ खुलने वाला है और नौ मई तक निवेशकों इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं। एलआईसी के शेयर 17 मई को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होंगे। गौरतलब है कि इस आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी और 22 करोड़ से ज्यादा शेयर जारी करेगी। कंपनी की योजना इस आईपीओ के जरिए बाजार से 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने की है। 

तीन कैटेगरी में कर सकेंगे निवेश
अगर आप एलआईसी के आईपीओ में निवेश की योजना बना रहे हैं और आपके पास वैध डीमैट खात है तो ऐसे में जब आप एलआईसी के आईपीओ में अप्लाई करेंगे। उस दौरान आपको इंवेस्टर्स कैटेगरी चुनने के लिए स्क्रीन पर तीन ऑप्शन दिखाई देंगे। अगर आप एलआईसी के कर्मचारी नहीं हैं या उसकी किसी पॉलिसी को नहीं खरीदा है। इस स्थिति में इन्वेस्टर्स टाइप में New ऑप्शन का चयन करें। इस कैटेगरी का चयन करने के बाद आपको एक लॉट आईपीओ में बिडिंग के लिए प्राइस बैंड के मुताबिक 14,235 रुपये देना है।

अन्य दो विकल्क इस प्रकार 
नए निवेशकों के अलावा, अगर आपने एलआईसी की किसी पॉलिसी को खरीद रखा है। ऐसे में आपको इन्वेस्टर्स टाइप में Policyholders की कैटेगरी चुननी होगी। बता दें कि पॉलिसीधारकों को 60 रुपये की छूट दी जा रहीहै। यानी एक लॉट के लिए कुल 13,335 रुपये देने होंगे। इसके अलावा तीसरा विकल्प कर्मचारियों के लिए है। इसके तहत आईपीओ में निवेश करते समय Employee कैटेगरी का चयन करें। एलआईसी कर्मियों को एक शेयर पर 45 रुपये की छूट मिलेगी और प्राइस बैंड के आधार पर आईपीओ में अप्लाई करते समय आपको 13,560 रुपये देना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें