फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह: सहकारी समितियों व संस्थानों को सशक्त बनाने के लिए दृढ़ सरकार, प्रमुख हस्तियों से की मुलाकात

Sat, 10 Jul 2021 04:25 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमित शाह को नव गठित सहकारिता मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। आज उन्होंने देश के सहकारी क्षेत्र की कुछ प्रमुख हस्तियों से मलाकात की।
विज्ञापन
सहकारी क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात - फोटो : ट्विटर @AmitShah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को देश के सहकारी क्षेत्र की कुछ प्रमुख हस्तियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सहकारी समितियों और सभी सहकारी संस्थानों को और सशक्त बनाने के लिए दृढ़ है। यह मुलाकात प्रधानमंत्री द्वारा तीन दिन पहले मंत्रिमंडल में बदलाव किए जाने के बाद हुई है जिसमें शाह को नव गठित सहकारिता मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


गृह मंत्री से मुलाकात करने वालों में नेशल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (एनसीयूआई) के प्रमुख दिलीप संघानी, इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के प्रमुख बीएस नकई और प्रबंध निदेशक यूएस अवस्थी और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नाफेड) के प्रमुख बिजेंद्र सिंह शामिल थे।



शाह ने किया ट्वीट
शाह ने ट्वीट किया कि, 'आज एनसीयूआईआई के प्रमुख श्री दिलीप संघानी जी, इफको के प्रमुख श्री बीएस नकई जी, प्रबंध निदेशक श्री यूएस अवस्थी जी और नाफेड के प्रमुख डॉ बिजेंद्र सिंह जी से मुलाकात की।' उन्होंने कहा कि, 'मोदी जी के नेतृत्व में, हम सहकारी समितियों और सहकारी संस्थानों को और सशक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।' अधिकारियों ने बताया कि भले ही शाह ने अभी तक सहकारिता मंत्रालय का प्रभार नहीं संभाला है लेकिन उन्होंने लोगों से मुलाकात करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने गृह राज्य गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 12 जुलाई को वह भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भी शामिल होंगे। गृहमंत्री के शनिवार की रात अहमदाबाद पहुंचने की संभावना है। इसके अगले दिन 11 जुलाई को वह शहर के बोपाल इलाके जाएंगे और वहां एक पुस्तकालय तथा नगर निकाय केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें