फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Semiconductor: PM मोदी ने पूरी दुनिया को किया प्रेरित, कंपनियों के CEO बोले- भारत को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य

Wed, 11 Sep 2024 04:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

एसईएमआई के सीईओ अजीत मनोचा ने कहा कि पीएम मोदी के असाधारण नेतृत्व की कोई सानी नहीं है। इसने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। एनएक्सपी के सीईओ कर्ट सिवर्स ने कहा कि उनकी अब तक पीएम मोदी जैसे सेमीकंडक्टर उद्योग में गहन विशेषज्ञता रखने वाले किसी राजनीतिक नेता से मुलाकात नहीं हुई।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सीईओ ने पीएम मोदी के साथ बैठक की। बैठक के बाद तमाम सीईओ ने पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व और सेमीकंडक्टर तकनीक के बारे में उनकी समझ की तारीफ की। उन्होंने कहा, सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी ओर से उठाए गए कदम असाधारण हैं। उनका नेतृत्व सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को पावरहाउस बनाने के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

विज्ञापन


एसईएमआई के सीईओ अजीत मनोचा ने कहा कि पीएम मोदी के असाधारण नेतृत्व की कोई सानी नहीं है। इसने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। एनएक्सपी के सीईओ कर्ट सिवर्स ने कहा कि उनकी अब तक पीएम मोदी जैसे सेमीकंडक्टर उद्योग में गहन विशेषज्ञता रखने वाले किसी राजनीतिक नेता से मुलाकात नहीं हुई। जैकब्स के सीईओ बॉब प्रागाडा ने कहा कि पीएम मोदी भारत को वैश्विक स्तर पर ऊपर उठाने के लिए जो कर रहे हैं, वह न केवल भारत के लिए, बल्कि विश्व के लिए भी आवश्यक है। आईएमईसी के सीईओ ल्यूक वान डेन होव ने कहा कि वे पीएम के नेतृत्व से बहुत प्रभावित हैं। उनका नेतृत्व सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को पावरहाउस बनाने के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। 

सीईओ के विचार भारत के भविष्य को देंगे आकार
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के सीईओ के साथ बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके विचार भारत के भविष्य को आकार देंगे। पीएम ने बैठक में विकास के विभिन्न स्तंभों के बारे में बात की, जिसमें सामाजिक, डिजिटल और भौतिक बुनियादी ढांचे का विकास, समावेशी विकास को बढ़ावा देना, अनुपालन बोझ को कम करना और विनिर्माण एवं नवाचारों में निवेश आकर्षित करना शामिल है।
विज्ञापन




62,000 करोड़ का मिलेगा प्रोत्साहन
सेमीकंडक्टर परियोजनाओं के लिए पैसे की कोई समस्या नहीं है। सरकार ने इनके लिए 62,000 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन की प्रतिबद्धता जताई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस कृष्णन ने कहा, पहले मंजूर 76,000 करोड़ रुपये में से सरकार के पास अभी भी छोटी परियोजनाओं को समायोजित करने की गुंजाइश है। जब नई परियोजनाएं होंगी तो अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। सचिव ने मंगलवार को कहा, सेमीकंडक्टर मिशन के लिए लक्षित 76,000 करोड़ रुपये में से लगभग 62,000 करोड़ रुपये का वादा किया गया है। अब तक जहां भी दावे आए हैं, हम उन्हें निपटा रहे हैं। फिलहाल फंडिंग का कोई मुद्दा नहीं है।

प्रोत्साहन के लिए मिले 20 प्रस्ताव
सरकार को भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत केंद्र के प्रोत्साहन के लिए लगभग 20 प्रस्ताव मिले हैं। भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में स्थापित प्रौद्योगिकी सेगमेंट को लक्षित कर रहा है, जो बड़े आकार के चिप्स का उत्पादन करेगा। हम उन लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जहां एक नई सुविधा स्थापित करने की कुल लागत भी बहुत अधिक नहीं है। इसका मतलब भारत की ओर से सब्सिडी का भुगतान थोड़ा कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें