सॉफ्टबैंक समर्थित एडटेक स्टार्टअप अनएकेडमी ने ताजा छंटनी में 250 कर्मचारियों को निकाल दिया है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि व्यवसाय विकास और विपणन जैसे मुख्य कार्यों से लगभग 100 लोगों को हटा दिया गया है। वहीं बाकी लोगों की छंटनी बिक्री विभाग से की गई है।
अनएकेडमी ने पीक एक्सवी पार्टनर्स और जनरल अटलांटिस से भी निवेश हासिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने भी छंटनी की पुष्टि की है।