Q1 Results: कई कंपनियां तिमाही नतीजों की घोषणा कर चुकी हैं। इस बीच मंगलवार को लार्सन एंड टुब्रो ने बताया कि उसका शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 29.8 प्रतिशत बढ़कर 3,617.19 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एशियन पेंट्स का समेकित शुद्ध लाभ छह प्रतिशत घटकर 1,099.77 करोड़ रुपये रह गया।
इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने जून तिमाही में 29.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह बढ़कर 3,617.19 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वर्ष 2,785.72 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून की अवधि में परिचालन से समेकित राजस्व बढ़कर 63,678.92 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले इसी अवधि में 55,119.82 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
एशियन पेंट्स ने Q1 में 1,099.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया
एशियन पेंट्स ने जून पहली तिमाही के लिए 1,099.77 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह एक साल पहले इसी अवधि के 1,169.98 करोड़ रुपये से 6 प्रतिशत कम है। वहीं कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व पिछले वर्ष की समान तिमाही के 8,969.73 करोड़ रुपये से 0.34 प्रतिशत घटकर 8,938.55 करोड़ रुपये रह गया।