फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी निवास मित्तल ने कोरोना वैक्सीन के लिए दान किए 3,300 करोड़ रुपये

Sat, 11 Jul 2020 11:40 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लक्ष्मी निवास मित्तल - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस को हराने और उसकी वैक्सीन बनाने के लिए लक्ष्मी निवास मित्तल और उनके परिवार ने करीब 3,300 करोड़ रुपये का अनुदान किया है। मित्तल परिवार ने अनुदान की ये राशि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैक्सीनोलॉजी विभाग को दी है। यह विभाग जेनर इंस्टीट्यूट के अंतर्गत आता है और इसके निदेशक प्रोफेसर एड्रियन हिल हैं।

विज्ञापन



ग्लोबल स्टील टाइकून के नाम से पहचाने जाने वाले लक्ष्मी निवास मित्तल की तरफ से दी गई अनुदान की राशि काफी ज्यादा है और इससे कोरोना के खिलाफ लड़ने में काफी मदद मिलेगी। कोरोना वायरस ने मौजूदा समय में दुनिया में अपना कहर बरपा रखा है, दुनिया में लगभग 1.25 करोड़ लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित हैं और साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं।

कोरोना वैक्सीन के लिए हर देश में प्रयास चल रहा है। भारत में भी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन को मानव परीक्षण के लिए मंजूरी मिल गई है। हालांकि लक्ष्मी निवास मित्तल की ओर से मदद के एलान के बाद वैक्सीनोलॉजी विभाग का नाम बदलकर लक्ष्मी मित्तल एंड फैमिली प्रोफेसरशिप ऑफ वैक्सीनोलॉजी रखा जाएगा। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के डेवलेपमेंट ऑफिस ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए पूरा देश एकजुट है और हर कोई अपनी सहुलियत के हिसाब से इस लड़ाई में योगदान दे रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें