ईपीएफओ के नियमों को आसान बनाने के फैसले पर केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ईपीएफ निकासी अब और आसान कर दी गई है। श्रम मंत्री ने कहा, "अगर किसी की नौकरी चली जाती है तो 75 प्रतिशत राशि तुरंत निकाली जा सकेगी। एक साल बाद पूरी राशि निकालने की सुविधा उपलब्ध होगी। 25% राशि एक साल के लिए रखने के पीछे मकसद है कि 10 साल की सेवा अवधि बाधित न हो। नए सुधारों से कर्मचारी के सेवा की निरंतरता बनी रहेगी और पेंशन मिलने से उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।"