फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या गैर-मौजूद उड़ानों की टिकटें बेच रही हैं एयरलाइंस? क्रेडिट शेल में डाले जा रहे यात्रियों के पैसे

Tue, 07 Jul 2020 11:10 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयरपोर्ट - फोटो : PTI
विज्ञापन

हाल ही में राज्यों द्वारा नए प्रतिबंधों के कारण कई हवाई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में कुछ यात्रियों को उन उड़ानों के लिए टिकटें बेची गई जिनकी प्लाइट शेड्यूल ही नहीं की गई थी या जो कम मांग के कारण बाद में रद्द का जानी थीं।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ सचिन शेट्टी के साथ हुआ। सचिन शेट्टी ने जून के दूसरे सप्ताह में मुंबई के मंगलौर नॉनस्टॉप उड़ान के लिए पांच जुलाई की तारीख की तीन टिकटें खरीदी थीं। फ्लाइट रवाना होने से चार दिन पहले, कंपनी ने उन्हें बताया कि उड़ान रद्द कर दी गई थी और उनके पैसे क्रेडिट शेल में डाल दिए गए थे। बाद में उन्हें पता चला कि मैंगलोर सीधी उड़ान से मुंबई से जुड़ा ही नहीं है, तो एयरलाइन ने उन्हें टिकट क्यों बेचा?

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, कारोबारी बृजेश सुतारिया ने 30 मई को सात जून के लिए मुंबई-दिल्ली फ्लाइट की टिकट बुक की थी। इसके अगले ही दिन, एयरलाइन ने उन्हें बताया कि फ्लाइट रद्द हो गई थी और उनके 4,200 रुपये क्रेडिट शेल में डाले गए हैं।
विज्ञापन


सुतारिया ने कहा कि, 'टिकट बुक करने के एक दिन बाद मुझे एयरलाइन से एक संदेश मिला कि परिचालन कारणों से उड़ान रद्द कर दी गई है।' क्या एयरलाइंस गैर-मौजूद उड़ानों की टिकटें बेच रही हैं? सुतारिया ने आरोप लगाया कि कंपनियां बिना किसी ब्याज के साथ 730 दिनों के लिए पैसे क्रेडिट शेल में जमा कर रही हैं।

उनका मानना है कि उन्हें मुंबई-दिल्ली की उड़ान के लिए टिकट बेची गई थी, जो कि निर्धारित ही नहीं थी। शेट्टी को एक गैर-मौजूद मुंबई-मैंगलोर फ्लाइट के लिए टिकट बेची गई। एयरलाइन ने संदेश में यह उल्लेख नहीं किया कि उड़ान रद्द क्यों की गई। एयरलाइन द्वारा रीशेड्यूल का विकल्प दिया गया, लेकिन उन्हें किसी अन्य दिन के लिए उड़ान नहीं मिली, इसलिए उनके पैसे क्रेडिट शेल में चले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें