फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण मजूमदार को शॉ ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर सम्मान, पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला उद्यमी

Sat, 06 Jun 2020 07:42 AM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किरण मजूमदार शॉ
विज्ञापन

बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ को 2020 के लिए ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा गया है। 41 देशों के 46 उद्यमियों में से उनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया।

विज्ञापन


पुरस्कार के 20 साल के इतिहास में वह यह सम्मान पाने वाली हेफ्लक्स लिमिटेड की ओलिविया लम के बाद दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला उद्यमी हैं। इसके अलावा, वह तीसरी भारतीय हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है। इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक (2014) और इन्फोसिस के एनआर नारायणमूर्ति (2005) को यह पुरस्कार मिल चुका है।


मजूमदार शॉ ने कहा, मैं प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने से सम्मानित महसूस कर रही हूं। उद्यमशीलता मुश्किलों के समाधान से जुड़ा है। मेरी उद्यमशीलता की यात्रा के दौरान अनुभव रहा है कि सबसे बड़ा अवसर अक्सर सबसे कठिन समय में आता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, महिलाएं भी आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। लेकिन उनके योगदान को बहुत लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया है। ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर मंच का इस्तेमाल महिलाओं को उद्यमिता क्षेत्र में प्रोत्साहित करने में किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें