फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Core Industries Output: आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सितंबर में घटकर दो प्रतिशत पर, आंकड़े जारी किए गए

Wed, 30 Oct 2024 05:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Core Industries Output: चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में कोर सेक्टरों- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली- की वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रही। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 8.2 प्रतिशत थी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में और क्या है आइए जानें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सितंबर में घटकर दो प्रतिशत पर आ गया है। पिछले साल इसी महीने में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 9.5 प्रतिशत बढ़ा था। सरकार की ओर से बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इसकी पुष्टि की गई। हालांकि, अगस्त में 1.6 प्रतिशत के संकुचन के मुकाबले उत्पादन वृद्धि सकारात्मक है।
विज्ञापन


आठ प्रमुख क्षेत्रों में से तीन- कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और बिजली- में सितम्बर में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में कोर सेक्टरों- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली- की वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रही। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 8.2 प्रतिशत थी।
विज्ञापन


आठ प्रमुख क्षेत्र औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 प्रतिशत का योगदान करते हैं, जो समग्र औद्योगिक विकास को मापता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें