फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आज पांच घंटे तक स्थगित रहेगा परिचालन, ये है कारण

Sat, 09 Nov 2024 11:25 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Thiruvananthapuram Airport Update: केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को 'अल्पसी अराट्टू' जुलूस के आयोजन के कारण परिचालन निलंबित रहेगा। दोपहर 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक उड़ानों का परिचालन बाधित रहेगा। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को 'अल्पसी अराट्टू' जुलूस के आयोजन के कारण परिचालन निलंबित रहेगा। दोपहर 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक उड़ानों का परिचालन बाधित रहेगा। अल्पसी अराट्टू के लिए जुलूस श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर से निकाला जाएगा। तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया , "श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर जुलूस के लिए तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे साल में दो बार बंद रहता है।"

विज्ञापन


पोस्ट में कहा गया, "मूर्तियों के पवित्र स्नान के लिए शांगुमुगम बीच तक पहुंचने के लिए हवाई अड्डे के रास्ते से जुलूस निकालने की प्रथा सदियों पहले शुरू हुई थी। यह अनुष्ठान 1932 में हवाई अड्डे की स्थापना के बाद भी जारी है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि इस क्षेत्र की संस्कृति और परंपराएं बरकरार रहें।" हवाई अड्डे ने यात्रियों को सलाह जारी की है, जिसमें यात्रियों को संबंधित एयरलाइनों से उड़ान के अपडेटेड समय के बारे में पता करने का सुझाव दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें