कर्नाटक हाईकोर्ट ने निर्मला सीतारमण से जुड़े चुनावी बांड मामले की जांच पर 22 अक्तूबर तक अंतरिम रोक लगा दी। सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने चुनावी बांड मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र और अन्य से जुड़ी जांच पर अंतरिम रोक लगाने का निर्देश दिया। कर्नाटक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के खिलाफ एफआईआर की चल रही जांच पर भी अंतरिम रोक लगा दी गई है। ये चुनावी बॉन्ड के नाम पर जबरन वसूली के आरोप वाले मामले में सह-आरोपी हैं। मामले में अगली सुनवाई 22 अक्तूबर को होनी है।